दिल्ल हाईकोर्ट ने मुजफ्फरनगर दंगों पर बनी फिल्म ‘इन दिनों
मुजफ्फरनगर’ को प्रमाणपत्र न देने पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड
(सीबीएफसी) व फिल्म प्रमाणपत्र अपीलीय पंचाट (एफसीएटी) को नोटिस जारी कर
जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
न्यायमूर्ति
विभू बाखरू ने दोनों पक्षों को 5 दिसंबर तक अपना पक्ष रखने का निर्देश
दिया है। अदालत ने यह नोटिस फिल्म निर्माता मीरा चौधरी के अधिवक्ता प्रशांत
भूषण के तर्क सुनने के बाद जारी किया है।
याची ने आरोप लगाया कि उनकी
फिल्म को सांप्रदायिक गड़बड़ी फैलाने की आशंका का तर्क देकर मनमाने ढंग से
प्रमाणपत्र देने से मना किया है।
उन्होंने
सीबीएफसी के 30 जून व एफसीएटी के 19 जुलाई के फैसले को चुनौती देते हुए
तर्क रखा कि प्रमाणपत्र न देने के लिए कोई भी ठोस कारण नहीं बताया है।