फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के बाद दो परिवार भिड़े, 9 लोग घायल

Tue, 23 Oct 2018 09:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi police
विज्ञापन

जाफराबाद इलाके में 11वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के बाद दो परिवार आपस में भिड़ गए। मारपीट और बवाल में छात्रा की मां का सिर भी फूट गया। दोनों ही परिवार की महिलाओं ने एक दूसरे पर छेड़छाड़ के आरोप लगाकर क्रॉस एफआईआर करा दी। शुरूआती जांच के बाद पुलिस छेड़छाड़ की की बात से इंकार कर रही है। मारपीट और बवाल में कुल 9 लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने मारपीट के अलावा दोनों पक्षों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। मामले की कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ जारी थी। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक छात्रा परिवार के साथ मौजपुर में रहती है। छात्रा के परिवार का आरोप है कि सोमवार सुबह उसकी मां उसे सरकारी स्कूल में छोडने जा रही थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाले युवक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। उस समय बात को नजरअंदाज कर मां छात्रा को स्कूल छोड़ आई। वापस आने के बाद वह युवक के परिवार से उसकी शिकायत करने लगी। इसी दौरान कहासुनी होने लगी।

आरोप है कि युवक के परिवार ने महिला पर हमला कर दिया। दोनों परिवार आमने सामने आ गए। महिलाएं भी झगड़े में शामिल होकर घायल हो गई। छात्रा के अलावा उसके परिवार की अन्य महिलाओं ने भी छेड़छाड़ के आरोप लगाए। वहीं इसी तरह के आरोप दूसरी ओर से भी लगाए गए। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 9 लोगों की एमएलसी करवाई। जिसके बाद मंगलवार को दोनों ओर से मिली शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस छेड़छाड़ की बात से इंकार कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें