उधर मेट्रो पुलिस उपायुक्त दीपक गौरी ने बताया कि डीएमआरसी की ओर से शिकायत दी गई है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। अभी तक जांच में पता चला है कि उनके बीच पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है।
जानकारी के अनुसार द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह मेट्रो कर्मी शंभु ने सीआईएसएफ के एक जवान की बाइक के पहिये की हवा निकाल दी। इस बात को लेकर सीआईएसएफ कर्मियों ने शंभु के मारपीट की।
पीड़ित मेट्रो कर्मी ने पुलिस में शिकायत कर दी। इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में काफी संख्या में मेट्रो कर्मी रात को द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन पर जमा हुए और जमकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके अलावा मेट्रो सेवा बाधित कर दी।
आपको बता दें कि लगभग 30 लाख लोग हर महीने दिल्ली मेट्रो का उपयोग करते हैं। दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन दक्षिण पश्चिम दिल्ली में नोएडा और वैशाली में द्वारका को जोड़ती है।