फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारका से जनकपुरी वेस्ट तक मेट्रो की रफ्तार थमी, CISF और मेट्रो स्टेशन स्टाफ में हुई मारपीट

Fri, 01 Jun 2018 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi metro
विज्ञापन

सीआईएसएफ और मेट्रो रेल कर्मी के बीच बृहस्पतिवार को विवाद होने से मेट्रो रेल प्रभावित हुई। अपने सहयोगी के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर मेट्रो कर्मी रात में द्वारका सेक्टर-21 स्टेशन पर एकत्रित हुए और जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने मेट्रो सेवा बाधित की। मेट्रो ने द्वारका सेक्टर-21 से जनकपुरी वेस्ट तक मेट्रो रेल की सेवा बंद की। उससे आगे मेट्रो सुचारू रूप से चलती रही। 
मेट्रो कर्मी सीआईएसएफ कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे। 

दोनों पक्षों के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद करीब 25 मिनट बाद मेट्रो सेवा सुचारू तौर पर चल सकी। इस दौरान उनको आश्वासन दिया गया कि दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद मेट्रो कर्मी शांत हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

demo pic
उधर मेट्रो पुलिस उपायुक्त दीपक गौरी ने बताया कि डीएमआरसी की ओर से शिकायत दी गई है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। अभी तक जांच में पता चला है कि उनके बीच पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है।

जानकारी के अनुसार द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह मेट्रो कर्मी शंभु ने सीआईएसएफ के एक जवान की बाइक के पहिये की हवा निकाल दी। इस बात को लेकर सीआईएसएफ कर्मियों ने शंभु के मारपीट की। 

पीड़ित मेट्रो कर्मी ने पुलिस में शिकायत कर दी। इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में काफी संख्या में मेट्रो कर्मी रात को द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन पर जमा हुए और जमकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके अलावा मेट्रो सेवा बाधित कर दी।

आपको बता दें कि लगभग 30 लाख लोग हर महीने दिल्ली मेट्रो का उपयोग करते हैं। दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन दक्षिण पश्चिम दिल्ली में नोएडा और वैशाली में द्वारका को जोड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें