फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा : बार में चल रही थी जन्मदिन पार्टी, डीजे बंद किया तो शुरू हो गई तोड़फोड़ और मारपीट

Sat, 30 Sep 2023 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

विरोध करने पर बार संचालक समेत कर्मचारियों को धमकी दी। बार संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सात कॉलेज छात्रों पर केस दर्ज कर लिया
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट के तथास्तु बार में जन्मदिन पार्टी के दौरान डीजे बंद करने को लेकर कॉलेज छात्रों ने तोड़फोड़ और कर्मचारियों से मारपीट की। विरोध करने पर बार संचालक समेत कर्मचारियों को धमकी दी। बार संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सात कॉलेज छात्रों पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों पर शांति भंग करने की कार्रवाई की है।

विज्ञापन


बिसरख कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में तथास्तु बार संचालक अर्जुन सिंह ने कहा कि 28 सितंबर को कॉलज छात्र उनके यहां जन्मदिन पार्टी करने आए थे। इनमें नकुल का जन्मदिन था। रात को निर्धारित समय होने पर डीजे बंद कर दिय। इस बात पर नकुल व उसके साथी सौरव, अभिषेक, कपिल, आकाश, अमित, चिन्मय भड़क गए। आरोप है कि सभी ने हंगामा किया। 

आरोपियों ने बार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट भी की। बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की गई। सभी आरोपी छात्र थे और धाराएं भी जमानती थीं। इसके चलते सभी के खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई के बाद चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें