मसूरी थाना क्षेत्र के गांव कुशलिया में मेरठ से आई बरात की चढ़त में ग्रामीणों ने गमीं वाले घर के बाहर डीजे बजाने से मना किया। इसके बाद विवाद होने लगा। बरातियों और ग्रामीणों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मसूरी थाना क्षेत्र के गांव कुशलिया में संतोष सैनी की बेटी की बरात मेरठ के सरसावा से आई थी। शनिवार शाम पांच बजे बरात में डीजे बजाकर चढ़त में बराती डांस कर रहे थे। जब बरात तेली वाले मोहल्ले में डॉ. नूरहसन के घर के बाहर पहुंची तो ग्रामीणों ने वहां डीजे बजाने से मना किया। उन्होंने बताया कि यहां डॉ. नूरहसन का इकलौते जवान बेटे अरमान हसन की हादसे में मौत हो गई है, इसलिए डीजे मत बजाओ।
बरातियों ने थोड़ा बंद किया, लेकिन दोबारा से फिर बजा दिया। इससे ग्रामीणों ने बरातियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि बारात में गमीं वाले घर के सामने डीजे बजाने से मना करने पर बरातियों के साथ मारपीट हुई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।