फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से स्टंट करने को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Thu, 05 Jul 2018 10:25 PM IST
ब्यूरो ,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

त्रिलोकपुरी इलाके में बाइक से स्टंट करने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच बवाल हो गया। कहासुनी के दौरान एक पक्ष की की ओर चलाई गई गोली से बाइक चलाने वाला दूसरे पक्ष का युवक घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक का इलाज करवाया और इस बाबत मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है। घटना के बाद से इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन

  
पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह का कहना है कि मामला दो गुटों का नहीं बल्कि दो परिवारों के बीच का है। पुलिस मामले की मामले की जांच कर उसपर उचित कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पुलिस को त्रिलोकपुरी ब्लॉक संख्या सात में दो पक्षों के बीच झगड़ा में गोली चलने की जानकारी मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस को एक युवक जख्मी हालत में मिला। पुलिस ने तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल पर तनाव के हालात थे। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया और तनाव पूर्ण स्थिति होने की वजह से वहां पुलिसबल को तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि घायल युवक की उम्र 19 साल है। वह ब्लॉक सात में रहता है। बुधवार सुबह वह पिछली गली में बाइक से स्टंट कर रहा था। इस गली में रहने वाले एक  परिवार ने इसका विरोध किया। बहसबाजी के बाद युवक वहां से वापस घर आ गया। फिर दोनों परिवारों के बीच बहस हो गयी। उस समय वहां मौजूद लोगों ने मामला शांत करवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें