फिरोज गांधी कॉलोनी में दो युवकों में मारपीट का मामला सामने आया है। जब लोगों ने बीचबचाव का प्रयास किया तो आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। सिटी थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन करने में जुटी है।
फिरोज गांधी कॉलोनी के रहने वाले पप्पू पुत्र रजिंदर ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी कॉलोनी में एक स्थान पर खड़ा था तभी अनिल पुत्र ऋषिपाल नाम का युवक उसके पास आया।
दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जो बाद में मारपीट में बदल गई। पप्पू का आरोप है कि अनिल ने उसे बुरी तरह पीटा। पप्पू जान बचाने के लिए चिल्लाने लगा।
उसका शोर सुनकर आसपास के लोग उसकी ओर दौड़े। लोगों को आते हुए देख अनिल पप्पू को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।