छोटा हरिद्वार गंगाघाट के पास दो पक्षों में पहले गणेश मूर्ति विसर्जन को लेकर संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे और चाकू चलने से मंदिर के पुजारी समेत दो लोग घायल हो गए। घटना से घाट पर अफरातफरी मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। गाजियाबाद घंटाघर के सैकड़ों लोग मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे छोटा हरिद्वार गंगाघाट पर गणेश मूर्ति विसर्जन करने को आए थे।
पहले मूर्ति विसर्जन करने को लेकर वहां मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और चाकू चले। मारपीट से गंगाघाट पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार को लोगों को भगाया।