बहलोलपुर निवासी मुकेश कुमार मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार को वायरल हो गया है। इसमें वह कह रहा है कि वह बुधवार रात को सेक्टर 62 के पास से आ रहा था। उस समय कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। उसने झगड़ा करने से लोगों को रोका तो उन लोगों ने मेरे साथ मारपीट की और मेरी जेब में रखे 25 हजार रुपए निकाल लिए। आरोप है कि पुलिस ने थाने में उससे जबरन समझौता करवा दिया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी शंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है।