फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में गंदगी डाली तो 50 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना में गंदगी डाली तो 50 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा। यही नहीं अगर नदी में पूजन सामग्री फेंकते पकड़े गए तो 5 हजार का जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन


दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) अब यमुना की सफाई को लेकर सख्ती बरतने वाला है। डीडीए की योजना के मुताबिक, नदी पर बने सभी पुलों और उसके तट पर पेट्रोलिंग टीम तैनात होगी, जो चौबीस घंटे निगरानी करेगी।

इसके साथ ही जल्द ही यमुना के घाटों और उस पर बने पुलों पर 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों को एक कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। जहां से गंदगी फैलाने वाले वाहनों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा की तरह हो यमुना की सफाई: हेमा मालिनी

नदी किनारों पर एक क्विक एक्शन टीम की तैनाती होगी। जो लगातार पेट्रोलिंग करती रहेगी। डीडीए उपाध्यक्ष बलविंदर कुमार ने बताया कि यमुना की सफाई के लिए योजना तैयार कर ली गई है।

पूजा सामग्री के लिए जगह-जगह डीडीए की तरफ से कंटेनर लगाए जाएंगे। जिसमें से प्रदूषण फैलाने वाली सामग्री को छांट लिया जाएगा।
ब्रज क्षेत्र के समस्याओं को लोकसभा में उठाते हुए मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि सरकार गंगा की तरह यमुना की सफाई पर भी जोर दे। यमुना के प्रदूषित जल से ब्रज क्षेत्र के लोगों को ढेरों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें