फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में विद्युत सब स्टेशन पर 50 लाख के माल की डकैती, ऑटो रिक्शा में तांबा लेकर भागे बदमाश

Mon, 21 May 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
लूटपाट के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर डेल्टा-2 स्थित एनपीसीएल विद्युत सब स्टेशन पर शुक्रवार देर रात सात बदमाशों ने डकैती डाली। बदमाशों ने हथियारों के बल पर यहां तैनात चार कर्मियों को काबू कर लिया और जर्मनी से मंगाए गए गैस एसुलेटेड गियर सिस्टम पैनल से लगभग 50 लाख रुपये के उपकरण व तांबा निकालकर ले गए। 
विज्ञापन


इसके अलावा तोड़फोड़ कर ढाई लाख रुपये की क्षति पहुंचाई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। एनपीसीएल के पवन प्रतिहस्त ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि डेल्टा-2 सेक्टर में 33 केवी का विद्युत सब स्टेशन है। यहां पर गैस एसुलेटेड गियर सिस्टम पैनल लगाया जा रहा है जिसकी कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये है। 

ये सिस्टम भारत में नहीं मिलता, इसलिए इसे गोवा की एक कंपनी के जरिये जर्मनी से मंगाया गया था। ठेकेदार के जरिये पैनल पर काम चल रहा था। शुक्रवार रात उमेश, महेश, हनुमान और राम अवतार चारों कर्मचारी यहां काम करने के बाद सो रहे थे। देर रात दो बजे हथियारबंद सात बदमाश सब स्टेशन की बाउंड्री पर लगे तारों को काटकर घुस आए। 
विज्ञापन


बदमाशों ने भीतर आकर बिजली काट दी। आहट सुनकर कर्मचारियों ने आवाज लगाई तो बदमाशों ने उन्हें हथियार तानकर कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी देकर आतंकित कर दिया। बदमाशों ने विरोध करने पर दो कर्मचारियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। 
 

उपकरणों को तोड़कर निकाला तांबा, ऑटो में लेकर भागे

लूटपाट के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कर्मियों को दीवार की तरफ मुंह करके खड़ा करा दिया और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश लूटपाट करने लगे।

जीआईएस पैनल तैयार करने के लिए मंगाए गए उपकरण 14 बॉक्स में रखे थे। बदमाशों ने सभी बॉक्सों को खोला और तांबे आदि का आसानी से बिक्री हो जाने वाला सामान लूटकर ले गए। 

इसके अलावा अन्य कीमती सामान को भी बदमाशों ने लूट लिया। बदमाश किसी वाहन में लूटा गया तांबे आदि का सामान लादकर भाग गए। उपकरण तोड़कर निकाले गए तांबे के अलावा ब्रेकर गैस पाइप, वीटी केबल, वोल्टेज ट्रांसफार्मर, करंट प्लग आदि उपकरण व सामान ले गए।        

गश्त पर थे कप्तान, डेढ़ घंटे सब स्टेशन पर रहे बदमाश
अवैध वसूली पर शिकंजा कसने व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा शुक्रवार रात नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की सड़कों पर सादा कपड़ों में घूम रहे थे। कप्तान जिस क्षेत्र से गुजरते हैं, वहां सुरक्षा व्यवस्था और चाक चौबंद हो जाती है। इसके बावजूद बदमाश रात दो बजे बिजली घर में घुसे और साढ़े तीन बजे लगभग डेढ़ घंटे तक वारदात कर भाग गए।         
विज्ञापन

कबाड़ियों की छानबीन, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

डेल्टा-2 बिजली सब स्टेशन पर बंधक बनाकर लूट की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। वारदात के खुलासे के लिए दो टीमें गठित कर दी गईं हैं। सब स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इसके अलावा कबाड़ियों की भी छानबीन की जा रही है।        
- सुनीति, एसपी देहात        
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें