फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, सामने आई ऐसी वजह चौंक गई पुलिस

Thu, 08 Mar 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
10वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच को तो चौंकाने वाला सच सामने आया है। जानिए क्या है सच
विज्ञापन


घटना देश की राजधानी दिल्ली की है। उत्तर-पश्चिम जिले के भारत नगर इलाके में बुधवार शाम को दसवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की शिनाख्त तनू शर्मा (15) के रूप में हुई है। 

पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि तनू ने एग्जाम के दबाव में यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, तनू परिवार के साथ एच-ब्लॉक, वजीरपुर में रहती थी। परिवार में पिता संदेश शर्मा, मां रीना और एक छोटी बहन है। तनू वजीरपुर जेजे कॉलोनी स्थित सर्वोदय विद्यालय में 10वीं कक्षा की छात्रा थी। 
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर
बुधवार शाम को तनू ने दूसरी मंजिल स्थित अपने कमरे में फांसी लगा ली। परिजन उसे फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि मंगलवार को पेपर देने के बाद घर पहुंची तनू काफी परेशान थी। 

उसने खाना भी कम ही खाया था। परिजनों ने जब उससे पूछा, तो उसने कहा था कि उसका पेपर ठीक-ठाक हुआ है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि तनू ने एग्जाम के दबाव में ही यह कदम उठाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें