फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: छठ से बाजारों में लौटी रौनक, सूती और सिल्क की साड़ियों की मांग में उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। छठ की शुरुआत होते ही पूर्वी दिल्ली के कपड़ा और कॉस्मेटिक बाजारों में रौनक छा गई है। पर्व में सात्विकता और शुद्धता के नियमों के चलते पारंपरिक परिधानों की खरीदारी तेज हो गई है, जिसका सीधा फायदा स्थानीय कारोबारियों को मिल रहा है। अर्घ्य के दौरान पहने जाने वाले कपड़ों- खासकर सूती और सिल्क की साड़ियों की मांग इस समय चरम पर है।
विज्ञापन

पानी में लंबे समय तक खड़े होकर अर्घ्य देने के लिए महिलाएं हल्के और आरामदायक फैब्रिक को प्राथमिकता देती हैं। इसी के चलते कॉटन, सिल्क और चंदेरी की साड़ियां हाथों-हाथ बिक रही हैं। कारोबारी बताते हैं कि सूर्य देव की आराधना के लिए शुभ माने जाने वाले पीले और नारंगी (सिंदूरी) रंग की साड़ियों की सबसे अधिक मांग है।
कपड़ा बाजार के साथ-साथ आभूषण और शृंगार मार्केट भी छठ के कारण तेजी आई है। अर्घ्य के दौरान व्रती महिलाओं द्वारा सोलह शृंगार करने की परंपरा के कारण लाल और पीली चूड़ियों, कंगन, मंगलसूत्र, बिछिया और पायल की भारी मांग है। दुकानदारों ने बताया कि इस समय आलता (महावर), मेहंदी और विशेष रूप से नाक से लेकर मांग तक लगाए जाने वाले खास पीले और नारंगी सिंदूर की बिक्री में जबरदस्त इजाफा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें