फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में दिल्ली के बाजारों ने ली करवट, त्योहार और ठंड से चमका कपड़ा कारोबार

Fri, 06 Nov 2020 06:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवनीत शरण, नई दिल्ली

सार

  • करवा चौथ से अचानक सभी बाजारों में आई बहार
  • कोरोना को भूलकर खरीदारी करने पहुंच रहे हैं ग्राहक
विज्ञापन
बढ़ गई बाजार में रौनक... सरोजनी नगर मार्केट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में ठंडा पड़ा कपड़ा व्यापार चमकने लगा है। एक ओर त्योहार तो दूसरी ओर बढ़ती ठंड ने लोगों को कपड़े खरीदने पर मजबूर कर दिया है। यही वजह है कि राजधानी के सरोजनी नगर, लाजपतनगर, चांदनी चौक, गांधी विहार, करोलबाग समेत सभी कपड़ा बाजारों में जमकर खरीदारी की जा रही है। व्यापारियों की भी आंखों में चमक से साफ जाहिर है कि लॉकडाउन के बाद व अनलॉक-6 में कमाई बढ़ गई है।

विज्ञापन


चांदनी चौक
इन दिनों यहां रंग-बिरंगे कपड़े चमक बिखेर रहे हैं। डिजाइनर शूट, कपड़ों के थान, पर्दे-चादर की भी जमकर खरीदारी की जा रही है। यहां वह वर्ग बड़ी संख्या में पहुंच रहा है जो छठ पूजा के दौरान हर साल पूर्वांचल की तरफ जाता है। यहां के कटरा में महंगे-सस्ते दोनों तरह के कपड़े उपलब्ध हैं। लिहाजा, बाजार में अमीर-गरीब दोनों खरीदारी में जुटे हुए हैं। चांदनी चौक स्थित कूंचा काबिल ताल के कपड़ा व्यापारी मुकेश सचदेवा ने बताया कि व्यापार में बढ़ोतरी है। बाजार में सभी तरह के खरीदार पहुंचने लगे हैं। 70-75 प्रतिशत व्यापार हो रहा है। लॉकडाउन के बाद पूरे छह महीने तक एक रुपये की भी बिक्री नहीं हुई।

सरोजनी नगर
फैशन का हब माने जाने वाला सरोजनी नगर में इन दिनों ना केवल दिन में बल्कि रात में भी गुलजार रहता है। कोराना का खौफ भी इस मार्केट में नहीं देखने को मिल रहा है। मास्क बगैर आसानी से ग्राहक खरीदारी करने में मशगूल हैं तो वहीं पटरियों पर बिकने वाले सस्ते कपड़ों की भी लूट मची है। पिछले साल के मुकाबले रेडीमेड गारमेंट में 15-20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मार्केट में खास इस बार युवाओं को जंप शूट लुभा रहा है तो लांग शूट, लेडिज हूड टॉप, डिजाइनर फ्राक, कुर्ती की भी जमकर खरीदारी हो रही है। 
विज्ञापन


लाजपत नगर
लाजपत नगर और सरोजनी नगर के व्यापारी अशोक रंधावा का कहना है कि सरोजनी नगर के साथ ही लाजपतनगर की बाजार में भी रौनक लौट आई है। करवाचौथ पर व्यापार में वृद्धि हुई। उम्मीद है कि दीपावली और छठ की वजह से बाजार में कपड़ा खरीदने का क्रेज बना रहेगा। यहा ट्रेंडी कपड़ों के भरमार है तो खरीदार भी पूरी दिल्ली से पहुंच रहे हैं। कोरोना काल में रेडीमेड गारमेंट 15-20 प्रतिशत महंगे भी हैं। सामाजिक दूरी की बाजार में समस्या है।

गांधीनगर होलसेल मार्केट  
सार्वजनिक वाहन के नहीं चलने से विरान पड़ा गांधीनगर में अब खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी है। साप्ताहिक बाजार लगाने वाले इसी मार्केट से ज्यादातर कपड़ा लेते हैं। कोई जींस खरीदने में व्यस्त है तो कोई गरम कपडे़। सस्ते कपड़े और थोक भाव में मिलने की वजह से पूर्वांचल के लोगों की भीड़ तो है ही, साथ ही होजियर मार्केट में पूरे साल का कपड़ा खरीदने वालों की भी भीड़ है। यहां पूरे उमंग के साथ व्यापारी भी त्योहारों को लेकर खासे उत्साहित हैं।

त्योहारों में उम्मीद थी कि बाजार में रौनक बढ़ेगी। करवाचौथ के दिनों में जमकर खरीदारी हुई। व्यापार 70-75 प्रतिशत हो रहा है। पूरे उत्तर भारत से कपड़ों की मांग है। ऑनलाइन की सुविधा होने से बुकिंग भी हो रही है। पूरे उत्साह के साथ व्यापारी व ग्राहक बेचने व खरीदने में जुटे हैं। कोरोना का असर तो है, लेकिन त्योहारों को लेकर उत्साह ज्यादा है।
-अरुण सिंघानिया, अध्यक्ष-दिल्ली हिंदुस्तान मर्केंटाइल एसोसिएशन

खरीदारों ने कहा...
आजाद नगर से सरोजनी नगर पहुंची समिति का कहना है कि सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहता है। इसी तरह निकिता ने बताया की हम सारे नियमों का पालन कर खरीददारी कर रहे हैं। त्योहार साल में एक दिन आता है। फैशन भी बदल गया है। ऐसे में गर्म कपड़ों की खरीदारी जरूरी है।
विज्ञापन


हरीश ने कहा कि अब कोरोना के साथ ही जीना मजबूरी हो गया है। शाहीन बाग से परिवार के साथ पहुंचे अकरम ने कहा कि भीड़ में जाने से परहेज करना होगा।

लोग कोरोना से डरे हुए तो हैं, लेकिन त्योहार हैं तो खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में आ रहे हैं। लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए।
- श्याम सुंदर शर्मा, प्रधान लाजपतनगर मार्केट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें