फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवारबाजी: अंडर-14 में बेटियों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली राज्य स्कूली खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 बालिका वर्ग की तलवारबाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ईपी स्पर्धा में लोरटो कॉन्वेंट स्कूल की सारा श्रीवास्तव ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। नेवी चिल्ड्रेन स्कूल की वंशिका दूसरे स्थान पर रहीं। माउंट सेंट मैरी स्कूल की काकर्ला अन्विथी और एनके बगरौदिया ग्लोबल स्कूल की जीविका ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया
विज्ञापन


फॉइल स्पर्धा में एनके बगरौदिया पब्लिक स्कूल की आन्या बंसल ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि इसी स्कूल की रिद्धि सिन्हा ने रजत पदक हासिल किया। वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल की आर्नी जैन और एपीएस दिल्ली कैंट की परिधि यादव संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।

वहीं, साब्रे स्पर्धा में वंदना इंटरनेशनल स्कूल की हिताक्षी गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया। सीएम श्री अशोक विहार की निशा दूसरे स्थान पर रहीं। एपीएस दिल्ली कैंट की मानसी रावत और एपीएस शंकर विहार की छवि अत्री ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें