फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हेल्पलाइन ऑपरेटर बनी प्रताड़ना की शिकार

Fri, 15 May 2015 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार की महिला हेल्पलाइन (181) में कार्यरत एक महिला ऑपरेटर ने बुधवार रात नींद की गोली खाकर जान देने की कोशिश की। महिला का लोक नायक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


आईपी इस्टेट थाने में दिए लिखित शिकायत में महिला ने अपनी कोर्डिनेटर खादिजा फारूकी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। इस हेल्पलाइन की शुरूआत तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने वर्ष 2013 में की थी और इसका कार्यालय दिल्ली सचिवालय की तीसरी मंजिल पर है।

जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय पीड़िता अपने परिवार के साथ तुर्कमान गेट इलाके में रहती है। वह गत दो साल से हेल्पलाइन में बतौर ऑपरेटर काम करती है।
विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस

उसने लिखित शिकायत में कहा है कि उसकी कोर्डिनेटर खादिजा फारूकी कई महीने से उसे प्रताड़ित कर रही हैं। वह उसपर ठीक से काम नहीं करने और आने वाले फोन कॉल को ठीक से अटेंड नहीं करने की बात कहकर काफी प्रताड़ित करती हैं।

बुधवार देर रात पुलिस को लोक नायक अस्पताल से घटना की जानकारी मिली। जांच में पुलिस ने पाया कि पीड़िता ने नींद की गोली खा ली है। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि खादिजा उसे लगातार प्रताड़ित करती हैं। बुधवार को काम के दौरान भी बिना किसी कारण के उसे प्रताड़ित किया।

कार्यालय से वापस आने के बाद पीड़िता ने नींद की नौ गोली खा ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब उसकी हालत खतरे से बाहर है, लेकिन वह फिलहाल वह डॉक्टरों के निगरानी में है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की लिखित शिकायत मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें