फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर गिरी पड़ोसी की दीवार, सोते हुए मां-बेटे की दर्दनाक मौत

Fri, 10 Jun 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
अमन विहार के किराड़ी में बृहस्पतिवार तड़के दो मंजिला मकान की दीवार पड़ोस की छत पर गिर गई। घटना के समय छत पर सो रहे मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला का पति जख्मी हो गया।
विज्ञापन


घायल को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अमन विहार थाना पुलिस मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार कालीचरण (55) किराड़ी प्रेम नगर दो केएन ब्लॉक में रहता है। उसके पड़ोस में सीताराम रहता है, जिसका दो मंजिला मकान है।
विज्ञापन

घटना में महिला का पति भी हुआ जख्मी

पु‌लिस - फोटो : file photo
कालीचरण बुधवार रात पत्नी अरुणा देवी (51) और बेटा राजेश (23) के साथ अपने मकान की छत पर सोया हुआ था। बृहस्पतिवार तड़के करीब 05:15 बजे पड़ोसी सीताराम की दूसरी मंजिल की दीवार कालीचरण के छत पर गिर गई।

इसकी चपेट में आने से कालीचरण, उसकी पत्नी और बेटा जख्मी हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने अरुणा देवी और राजेश को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में पता चला कि सीताराम ने पत्थर की सिल्ली को दीवार से लगाकर रखा था। सिल्लियों के भार की वजह से दीवार और सिल्लियां नीचे गिर गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें