फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम बहू की खौफनाक साजिश: झूठे केस में फंसाने की दे रही धमकी, ससुर ने खुद को लगाई आग; देवरों पर भी बनाया दबाव

Thu, 25 May 2023 10:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बहू ससुर व देवरों को छेड़छाड़ के झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। इससे परेशान होकर पीड़ित ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में बेटे-बहू से परेशान एक अधेड़ व्यक्ति ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में पीड़ित प्रताप सिंह (55) को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। दरअसल प्रॉपर्टी में हिस्से को लेकर बेटा-बहू पूरे परिवार को परेशान कर रहे थे। बहू ससुर व देवरों को छेड़छाड़ के झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। इससे परेशान होकर पीड़ित ने यह कदम उठाया। पुलिस पीड़ित के बयान के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। परिवार के बाकी सदस्यों के बयान भी लिये जा रहे हैं।

विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 12.42 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि हर्ष विहार इलाके में एक व्यक्ति ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली है। खबर मिलते ही पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि झुलसे व्यक्ति को अस्पताल ले जाया जा चुका है। 

पता चला कि प्रताप सिंह नामक व्यक्ति के चार बेटे हैं। उन्होंने 33 गज का प्लॉट खरीदकर उस पर तीन मंजिला मकान बनाया था। मकान में उसके बड़े बेटे कृष्णपाल (30) ने 7.50 लाख रुपये दिए थे। अब कृष्णपाल और उसकी पत्नी मकान में आधा हिस्सा या अपने दिए गए रुपये वापस मांग रहे हैं।

पिछले छह माह से इसको लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार को रिश्तेदारों ने विवाद सुलझाने को मीटिंग बुलाई थी। इसी दौरान कृष्णपाल की पत्नी ससुर व देवरों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देने के लिए कॉल करने लगी। उसी दौरान प्रताप ने यह कदम उठा लिया। 
विज्ञापन

हालांकि महिला ने छेड़छाड़ की कॉल कर भी दी थी, लेकिन घर पहुंचने पर पुलिस ने मामले की जांच की तो हकीकत का पता चल गया। अब पुलिस परिजनों के बयान के लेकर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इस संबंध में जांच पेंडिंग रखी गई है। अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें