लोग धूप से बचने के लिए पेड़ की छांव लेते दिखे। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होनी शुरू हो गई है। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम 9.7 डिग्री रहा।
आज भी होगा गर्मी का अहसास
मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है। रात में स्मॉग छाने की आशंका है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फरवरी के मध्य में औसतन तापमान 24 डिग्री-25 डिग्री के आसपास रहता है, लेकिन महीने के अंत तक यह 27-28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।
आज से बेहद खराब श्रेणी में पहुंचेगी हवा
राजधानी में हवा की दिशा बदलने व गति कम होने से लोगों को मंगलवार से बेहद खराब हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक यह स्थिति रहेगी। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 271 दर्ज किया। सीपीसीबी के अनुसार आनंद विहार, विवेक विहार और सिरी फोर्ट सहित 16 इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। जबकि नरेला, आया नगर समेत 14 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में रही। वहीं, डीटीयू, बवाना, आईजीआई एयरपोर्ट सहित कई इलाकों में एक्यूआई खराब श्रेणी में रहा। एनसीआर में फरीदाबाद का एक्यूआई सबसे कम 164 रहा। साथ ही, गाजियाबाद में 172, नोएडा में 192, ग्रेटर नोएडा में 204 और गुरुग्राम में 230 एक्यूआई रहा। सोमवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलीं।