फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदनामी के डर से दुष्कर्म आरोपी ने नशीला पदार्थ खाकर दी जान

Tue, 24 Dec 2019 10:37 PM IST
Avdhesh Kumar गुरुग्राम/पटौदी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
पटौदी खंड के एक गांव में मंगलवार को युवती से दुष्कर्म के बाद आरोपी ने बदनामी के डर से जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पटौदी थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र ने बताया की पुलिस सभी कोण से जांच कर रही है। आरोपी के परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। बुधवार को आरोपी के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 
विज्ञापन


मामला मंगलवार दोपहर का है। 19 वर्षीय पीड़िता खेत में मजदूरी के लिए जा रही थी। उसी वक्त गांव का युवक अंकित ने उसे अकेला पाकर जबरन एक खेत में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी युवक की मां और भाई भी मौके पर आ गए। सभी ने मिलकर पीड़िता के साथ मारपीट की। 

पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकल घर पहुंची और परिजनों को बताया। परिजनों की मदद से पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दी, जिस पर पटौदी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


आरोपी युवक को जब पुलिस में मामला दर्ज कराने की बात पता चली तो उसने सामाजिक बदनामी के डर से जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में युवक को मानेसर स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें