फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कर्मियों ने इस्तेमाल किया FB-ट्विटर तो मिलेगी सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सचिवालय में सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वित्त विभाग के उप सचिव (पांच) ने आदेश जारी करके कहा है कि फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब व संगीत के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन


अगर ऐसा करते पाए जाते हैं तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। तर्क दिया गया है कि इंटरनेट की सुविधा कार्यालय के काम के लिए दी गई है। नियम के अनुसार, और नैतिकता के हिसाब से उसका इस्तेमाल होना चाहिए।

वित्त विभाग के ऑडिट ब्रांच ने सभी संबंधित कर्मचारी व अधिकारियों के लिए सर्कुलर जारी करके इस आदेश का पालन करने को कहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसा करने से दफ्तर का समय नष्ट होता है

वित्त विभाग के उपसचिव मनोज कुमार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया और गाना-वीडियो लोड करने के कारण इंटरनेट डाटा अधिक तेजी से खत्म होता है।

आदेश में लिखा गया है कि यह भी सुनिश्चित करें कि कोई दूसरा व्यक्ति इंटरनेट का इस्तेमाल कार्य स्थल पर न करे। दिल्ली सरकार के अधिकारी बताते हैं कि व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए सरकारी इंटरनेट का इस्तेमाल करना वास्तव में गलत है।

ऐसा करने से न केवल ऑफिस का खर्च बढ़ता है बल्कि दफ्तर का समय भी नष्ट होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें