फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता द्वारा बेटों की हत्या का मामला: अपने बेटों से बेपनाह मोहब्बत करता था मुकेश

Thu, 17 Nov 2016 10:23 AM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
father murder sons - फोटो : अमर उजाला
अपने जिगर के टुकड़ों से बेपनाह मोहब्बत करने वाला मुकेश उनकी हत्या कैसे कर सकता है। यह बात मुकेश के पड़ोसियों को हज्म नहीं हो रही है। 11 नवंबर को ही मुकेश ने अपने छोटे बेटे आर्यन का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया था। यही नही पत्नी ज्योति की मौत के बाद उसने अपने बेटों का ख्याल रखने के लिए अपनी नौकरी भी छोड़ दी थी।
विज्ञापन

शवों के पास बैठकर रो रहा था मुकेश

2 of 5
father murder sons - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों ने आरोप लगाया कि अशोक चौधरी के परेशान करने के बाद ही मुकेश डिप्रेशन का शिकार हुआ और उसने खुद अपने बेटों की हत्या कर दी। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मुकेश बेटों की हत्या के बाद खुद भी आत्महत्या का तो प्रयास नहीं कर रहा था। कुछ समय पूर्व एक बिल्डर के जरिये मुकेश ने अपना मकान बनवाया था। बिल्डर ने दूसरी मंजिल जसवंत कौर को बेच दी थी, जबकि तीसरी मंजिल को मुकेश ने किराये पर दिया था। फिलहाल उसी से परिवार का खर्चा चल रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
father murder sons - फोटो : अमर उजाला
इधर मुकेश के मकान के पीछे अशोक चौधरी का मकान था। मुकेश के मकान में निर्माण की वजह से उसके मकान में सीलन आ गई थी। इसी बात को लेकर अशोक, मुकेश को परेशान कर रहा थ। जसवंत कौर ने बताया कि एमसीडी का नोटिस आने के बाद मुकेश काफी परेशान था। पड़ोसियों ने यह भी आरोप लगाए कि अशोक, मुकेश को ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये की मांग कर रहा था। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। इधर रिश्तेदारों ने बताया कि चार भाइयों में मुकेश सबसे छोटा था। मुकेश से बड़ा भाई विरेंद्र पाकिस्तान दूतावास में नौकरी करता है।

4 of 5
father murder sons - फोटो : अमर उजाला
पीसीआर कॉल करने के बाद मुकेश अपने बच्चों के शव के पास बैठकर बुरी तरह रो रहा था। उसके पास ही एक चाकू भी रखा हुआ था। सफाई करने वाले एक युवक ने बताया कि रात करीब 3:30 बजे उसने मुकेश के घर से बच्चों की आवाज सुनी थी। बच्चे कह रहे थे कि नहीं डेडी, नहीं डेडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
father murder sons - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आशंका जता रही है कि उसी समय मुकेश ने बेटों को मौत के घाट उतारा। एक पड़ोसी ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद मुकेश के दोनों बेटे काफी जिद्दी भी हो गए थे। मुकेश उनका ध्यान भी ठीक से नहीं रख पा रहा था। घटना के बाद से मुकेश के पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें