फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के शौक के लिए चोर बना बाप: कार से घुमाने की डिमांड पर चुराई गाड़ी, पहले कैब बुक की, फिर उसे ही ले भागा

Thu, 30 Jul 2026 10:45 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बच्चों की कार की चाहत में विनय हांडा ने हुंडई एक्सेंट कैब चुराई। उसने चालक को दुकान भेजकर कार भगाई। पुलिस ने मोबाइल नंबर और सीसीटीवी से उसे तिलक नगर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
कैब चालक से कार लेकर भागा बुकिंग करने वाला युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चों की कार की चाहत को पूरा करने के लिए एक शख्स ने कैब में चल रही हुंडई एक्सेंट कार की चुरा ली। कैब को बुक करने के बाद आरोपी विनय हांडा ने करोलबाग से एक मोबाइल खरीदा और फिर दुकान में सिम देखने के बहाने चालक को भेजकर कार लेकर रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने कैब बुक करने वाले मोबाइल नंबर और सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी को तिलक नगर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने कार को पेंट कर दिया था और उस पर से नंबर प्लेट हटा दी थी। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 25 जुलाई को मोती नगर थाने में रैपिडो में चलने वाली हुंडई एक्सेंट कार चोरी होने का मामला दर्ज किया गया। जिसमें बताया गया कि कैब बुक कराने वाला ही कार लेकर भागा है। थाना प्रभारी सुनील कुमार की देखरेख में टीम ने कार बुक करने वाले नंबर और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की।
विज्ञापन

तकनीकी जांच के जरिए पुलिस ने विकासपुरी के रहने वाले 46 साल के विनय हांडा को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की गई कार बरामद कर ली। पुलिस ने देखा कि आरोपी ने पुलिस से बचने और वाहन की पहचान छिपाने के लिए कार को पेंट करवा दिया था और उसकी नंबर प्लेट भी हटा दी थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके बच्चे लगातार कार की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें