फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: पत्नी के अलग रहने से गुस्साए पिता ने की 10 साल के बेटे की गला दबाकर हत्या, मां के बयान पर केस दर्ज

Wed, 30 Jul 2025 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता भाग गया। मृत बच्चे की शिनाख्त वंश के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Demo - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरेला के ओम विहार इलाके में पत्नी के अलग रहने से गुस्साए एक व्यक्ति ने अपने 10 साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता भाग गया। मृत बच्चे की शिनाख्त वंश के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नरेंद्र नरेला के बांकनेर गांव स्थित ओम विहार में रहता है। वह प्लंबर है। परिवार में पत्नी और 12 साल का बेटा कार्तिक है। दूसरा बेटा 10 साल का वंश था। वंश के रिश्तेदार परमजीत ने बताया कि नरेंद्र नशे का आदि है। वह नशे की हालत में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था। मारपीट से परेशान होकर उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ अलग रहने लगी। कई बार नरेंद्र मनाकर उसे अपने साथ ले जाता था।

परिवार वालों के मुताबिक उसकी पत्नी ने कई बार थाने में इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी अपनी पत्नी के साथ लगातार मारपीट करने लगा। परिवार वालों के मुताबिक एक महीने पहले मारपीट से परेशान होकर उसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर फिर से अलग रहने लगी थी। 
विज्ञापन


आरोप है कि इस बीच नरेंद्र आए दिन बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था। परिवार वालों के मुताबिक वंश पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। मंगलवार सुबह वंश स्कूल गया था। स्कूल की छुट्टी होने पर पिता उसे आइस्क्रीम दिलाने के बहाने घर ले आया। आरोप है कि उसने कमरे में ले जाकर पहले वंश की पिटाई की। फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 

इस पूरे मामले में पुलिस ने वंश की मां के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। परिवार वालों ने बताया कि अनजान नंबर से फोन आया था, जिसमें वंश की हत्या किए जाने की बात कही गई। परिवार वाले तुरंत नरेंद्र के घर पहुंचे। आशंका है कि पिता ने ही फोन पर सूचना दी होगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें