फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मसार: पंद्रह साल की बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म

Sat, 26 Sep 2020 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   
विज्ञापन
demo pic - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

खजूरी खास इलाके में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पंद्रह साल की बेटी के साथ एक वहशीं पिता ने दुष्कर्म किया। आरोपी पत्नी के घर पर नहीं रहने पर घटना को अंजाम देता था।

विज्ञापन


पीडि़ता ने साहस कर महिला आयोग की पंचायत में इसकी शिकायत की जिसके जरिए पुलिस तक मामला पहुंचा और पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आठवीं कक्षा में पढने वाली 15 साल की किशोरी अपने परिवार के साथ खजूरी इलाके में रहती है। परिवार में माता-पिता के अलावा तीन भाई और एक बहन है। अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका एक भाई बीमार रहता है।
विज्ञापन


जुलाई माह में उसकी तबीयत खराब होने पर मां उसे लेकर अस्पताल गई थी। घर में उसके भाई बहन सो रहे थे। इसी दौरान उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

डर की वजह से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। 20 सितंबर को उसकी मां गांव चली गई। 22 सितंबर को एक बार फिर घर में भाई बहन सो रहे थे। इसी दौरान उसके पिता घर कमरे में आए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पिता के जाने के बाद पीडि़ता घर से निकली और पंचायत कार्यालय में इसकी शिकायत की। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवाया और उसके बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें