फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, पिता की मौत; बेटी जिंदगी से लड़ रही जंग

Mon, 09 Sep 2024 05:39 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में एक एमसीडी ट्रक ने बाइक सवार पिता और बेटी को टक्कर मार दी। जिसके उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया और घायल अंशिका का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई तो वहीं बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।  आज दोपहर को पुल प्रह्लादपुर में शिव मंदिर रेड लाइट के पास हादसे की पुलिस को सूचना मिली। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एमसीडी ट्रक ने एक बाइक पर सवार बेटी और उसके पिता को टक्कर मार दी। दोनों की पहचान पिता-पुत्री के रूप में हुई है, जो पुल प्रह्लादपुर के रहने वाले हैं। डॉक्टर ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया और घायल अंशिका का इलाज चल रहा है। 

घटनास्थल का निरीक्षण क्राइम टीम ने किया है। हमलावर वाहन यानी ट्रक और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से भाग गया पाया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें