पलवल। गांव जनौली में जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार के सदस्यों पर हमला करने का आरोप लगा है। हमले में 60 वर्षीय व्यक्ति के दाहिने पैर में फ्रैक्चर आया है। घायल का निजी अस्पताल में ऑपरेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में गांव जनौली निवासी युधिष्ठिर ने बताया कि उनके गांव के जगदीश और उसके परिवार के साथ प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है। 11 नवंबर को उसके पिता सुरेंद्र, मां सुमन और पत्नी संगीता प्लाट से लकड़ी लेने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान जगदीश, देवेंद्र, जितेंद्र व परिवार के अन्य सदस्यों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया।
बीच-बचाव में मां और पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद