फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पानी सप्लाई के विवाद में पिता-पुत्र को चाकू से गोदा

विज्ञापन
विज्ञापन
-आदर्श नगर की घटना, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आदर्श नगर में पानी की सप्लाई को लेकर विवाद होने पर पड़ोसी भाइयों ने पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया। घायलों की पहचान लाल बाबू शाह और दीप नारायण के रूप में हुई है। पुलिस ने घायलों के बयान पर हत्या के प्रयास के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी चंदन को आजादपुर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं भागे हुए एक अन्य आरोपी करुण की तलाश जारी है।
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 19 नवंबर की रात आदर्श नगर थाना पुलिस को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में पिता-पुत्र को घायल अवस्था में भर्ती कराने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस ने देखा कि वहां लालबाग झुग्गी निवासी 40 साल के लाल बाबू शाह और उसके बेटे दीप नारायण का इलाज चल रहा था। दोनों पर चाकू से हमला किया गया था। लाल बाबू शाह ने बताया कि वह लालबाग सी ब्लॉक में रिंकू माथुर के मकान की तीसरी मंजिल पर रह रहे हैं। 19 नवंबर की रात 8.40 बजे वह शौचालय की ओर जा रहे थे। उन्होंने भूतल पर रहने वाली गीता देवी को अपने घर के बाहर पानी भरते हुए देखा। उन्होंने गीता देवी से कहा कि उनके पानी भरने से तीसरी मंजिल के पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। कुछ देर बाद उसके दोनों बेटे करण और चंदन चाकू लेकर उसके कमरे में पहुंचे। दोनों ने उस पर और उसके बेटे पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चंदन दिल्ली से भागने की कोशिश में है और आजादपुर बस टर्मिनल की ओर जा रहा है। पुलिस ने बस टर्मिनल पहुंचकर चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी चंदन ने बताया कि घटना वाले दिन पानी की सप्लाई को लेकर पड़ोसियों में कहासुनी हो गई थी। अचानक उकसावे और पहले से विवाद के कारण उसने भाई के साथ पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। पुलिस दूसरे आरोपी करण की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें