फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: झगड़े में बीच बचाव करने पर पिता-पुत्र पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
- समयपुर बादली इलाके की घटना, बेटी को लेकर महिला का हो रहा था झगड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। समयपुर बादली इलाके में महिला से हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करने पिता-पुत्र को भारी पड़ गया। आरोपियों ने पिता-पुत्र पर लोहे के रॉड और सुआ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट में महिला भी घायल हो गई। तीनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी योगेश और जयदेव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों सगे भाई हैं। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 1:25 बजे पुलिस को समयपुर बादली स्थित रेलवे रोड पर वैष्णो माता मंदिर के पास झगड़े की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को पता चला कि झगड़े में घायल पिता नवीन और उसके बेटे निखिल को अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया है। झगड़े में घायल एक महिला को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंची पुलिस को घायल नवीन ने बताया कि महिला का कुछ लोगों से झगड़ा हो रहा था। यह देखकर वह बीच बचाव करने लगा। आरोपियों ने गुस्से में आकर उसपर रॉड से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। उन्हें बचाने आए उनके बेटे निखिल पर आरोपियों ने सुआ और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी महिला की नाबालिग बेटी से बात करता था। महिला का आरोपियों से विवाद हो रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों योगेश और जयदेव को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें