फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 LPG सिलिंडर के साथ बाप-बेटे अरेस्ट: कुंवर है डिलीवरी मैन, घर न पहुंचाकर कर लेता था जमा; फिर करता कालाबाजारी

Fri, 27 Mar 2026 10:54 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुंवर पाल एलपीजी गैस एजेंसी में अधिकृत वितरण कर्मी के रूप में काम करता है और रामा विहार क्षेत्र में सिलिंडर के वितरण के लिए जिम्मेदार है। हालांकि, सिलिंडर वितरित करने के बजाय उसने कथित तौर पर उन्हें अवैध रूप से अपने परिसर में जमा कर लिया। 
विज्ञापन
दिल्ली में बाप-बेटे 50 एलपीजी सिलिंडर के साथ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बाहरी दिल्ली में सिलिंडर की जमाखोरी और रिफिलिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 50 सिलिंडर और अन्य उपकरण जब्त किए हैं। 

विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर पुखराज सिंह, एसआई निरंजन सिंह और महिला एसआई खुशबू की टीम ने रोहिणी जिले के सुखबीर नगर और रामा विहार क्षेत्रों में छापा मारा। इसमें घरेलू एलपीजी सिलिंडर के अनधिकृत भंडारण और रिफिलिंग का खुलासा हुआ। 

आरोपियों की पहचान सुखबीर नगर के निवासी कुंवर पाल (55) और उसके बेटे पंकज पाल (21) के रूप में हुई है। दोनों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने इंडेन के कुल 50 सिलिंडर बरामद किए, जिनमें 29 भरे हुए और 21 खाली सिलिंडर थे।

कुंवर पाल एलपीजी गैस एजेंसी में अधिकृत वितरण कर्मी के रूप में काम करता है और रामा विहार क्षेत्र में सिलिंडर के वितरण के लिए जिम्मेदार है। हालांकि, सिलिंडर वितरित करने के बजाय उसने कथित तौर पर उन्हें अवैध रूप से अपने परिसर में जमा कर लिया। 

एजेंसी का अधिकृत भंडारण गोदाम नांगलोई में स्थित है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी कुछ उपकरणों का इस्तेमाल कर भरे सिलिंडर से खाली सिलिंडर में गैस भरते थे और उन्हें अधिक कीमत पर बाजार में बेच देते थे।
विज्ञापन

हरदोई का रहने वाला है आरोपी 
मूलरूप से जिला हरदोई यूपी निवासी कुंवर पाल इंडेन गैस एजेंसी का अधिकृत डिलीवरी मैन है। वह अशिक्षित है। आरोपी पिछले कई वर्षों से दिल्ली में रह रहा है। आरोपी के परिवार में उसकी पत्नी के अलावा 2 बेटे और एक बेटी हैं। उसका बेटा पंकज पाल पिता के साथ मिलकर एलपीजी गैस सिलेंडरों की अवैध आपूर्ति के धंधे में लिप्त था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें