फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पिता पर किशोरी बेटी से दुष्कर्म के लगे आरोप, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-पहाड़गंज इलाके की घटना, पीड़िता ने छोटी बहन की मदद से मकान मालकिन को दी जानकारी
विज्ञापन

-मकान मालकिन ने पुलिस को फोन कर दी सूचना

-पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पहाड़गंज इलाके में एक पिता पर अपनी 14 साल की बेटी से दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। आरोप है कि ऐसा उसके साथ दो माह में तीन बार हुआ है। शनिवार को किशोरी ने अपनी छोटी बहन को इसकी जानकारी दी और फिर मकान मालकिन की मदद से पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाने के बाद उसके बयान पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत केस किया है। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी 40 साल के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

किशोरी अपने माता-पिता और 13 साल की छोटी बहन के साथ पहाड़गंज में किराये के मकान में रहती है। पहाड़गंज थाने में दर्ज प्राथमिकी में किशोरी ने बताया कि शनिवार को उसके पिता ने उससे दुष्कर्म किया। छोटी बहन ने इसकी जानकारी अपने मकान मालकिन को दी। मकान मालकिन ने शनिवार को फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस पीड़िता को लेकर थाने गई और उसकी काउंसलिंग करवाई गई। पता चला कि पिता दोनों बहनों को पीटता था और जब घर में कोई नहीं रहता था तो वह बड़ी बेटी से दुष्कर्म करता था। शनिवार को दुष्कर्म करने पर उसने इसकी शिकायत करने का फैसला किया। जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें