फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूसू चुनाव: आज ईवीएम में कैद होगी उम्मीदवारों की किस्मत, मतगणना कल

Tue, 12 Sep 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू ) 2017-18 चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान है। कई दिनों से प्रचार में पसीना बहा, दिन रात एक किए हुए प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद हो जाएगा।
विज्ञापन


सुबह की पाली के कॉलेजों में मतदान सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक होगा। जबकि सांध्य कॉलेजों में मतदान शाम 3.00 बजे से 7.30 सात बजे तक होगा। डीयू प्रशासन ने मतदान को लेकर सभी तैयारियां कर ली है। चुनाव शांतिपूर्व संपन्न कराने के लिए पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कैंपस में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

हालांकि रिजल्ट जारी करने को लेकर अभी संशय है। हाईकोर्ट ने नतीजे घोषित करने पर रोक लगा रखी है। डूसू चुनाव में इस बार कुल 24 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें अध्यक्ष पद के लिए 10, उपाध्यक्ष के लिए 5, सचिव व सहसचिव पद के लिए क्रमश:  5-4 उम्मीदवार शामिल हैं। डूसू के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एस.बी बब्बर के मुताबिक इस बार सवा लाख मतदाता(छात्र-छात्राएं) इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
विज्ञापन


चुनाव कराने की तैयारी पूरी कर लगी गई है। मतदान के लिए लगभग 700 ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल होगा। मतदान संपन्न होते ही सभी मशीनों को सील कर दिया जाएगा। ईवीएम के प्रयोग में परेशानी न हो इसके लिए कॉलेज प्रिंसिपल व अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। सभी कॉलेज के मतदान केन्द्र पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। उल्लेखनीय है कि डूसू से लगभग 52 कॉलेज जुड़े हुए हैं।    

चुनाव पर पर्यवेक्षक टीमें रखेंगी नजर  
डूसू चुनाव पर सीसीटीवी कैमरे निगरानी रखी जाएगी। साथ ही चुनाव की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। प्रशासन ने चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक भी बनाए हैं। यह सभी हर कॉलेज में जाकर निगरानी रखते रहेंगे। 

नतीजों को लेकर अभी संशय 
हर बार मतदान केअगले दिन मतगणना शुरु हो जाती है। लेकिन इस बार मतगणना के बाद नतीजे जारी होने को लेकर संश्य  है। बताया जा रहा हैकि एनएसयूआई के प्रत्याशी रॉकी तुषीड को राहत दिए जाने वाले मामले में कोर्ट ने डूसू चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगाई है। इस मामले पर स्पष्टीकरण के लिए डीयू सोमवार को कोर्ट गई। इस मामले पर मंगलवार को सुनवाई होनी है। इसके बाद ही यह तय हो पाएगा कि नतीजे कब घोषित होंगे। एनएसयूआई अध्यक्ष पद उम्मीदवार रॉकी तुषीड का मामला हाईकोर्ट में चल रहा है।

अंतरिम आदेश के तहत रॉकी को राहत देते हुए रॉकी को चुनाव लड़ने की इजाजत प्रदान कर दी गई थी। 13 सितंबर को मतगणना तो संभव है लेकिन नतीजे लिफाफे में सील करके रखने होंगे। ऐसे में दिक्कत यह है कि यदि मतगणना होती है तो नतीजों का पता चल जाएगा। ऐसे में नतीजों पर स्पष्टीकरण के लिए डीयू कोर्ट पहुंची। कोर्ट के आदेश का ही डीयू पालन करेगा। 

डीयू में सोमवार को भी सुरक्षा चाक चौबंद रही 
डूसू चुनाव के लिए सोमवार को प्रचार पूरी तरह से थम गया और अब मंगलवार को मतदान होना है। ऐसे में सोमवार को कैंपस में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रही। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पूरा दिन कैंपस में पुलिस समूह में पेट्रोलिंग करती रही। 
विज्ञापन


- लगभग 1 लाख 25 हजार छात्र मताधिकार का प्रयोग करेंगे       
- मतदान के लिए लगभग 700 ईवीएम का इंतजाम  
- फिलहॉल हार-जीत का निर्णय अदालत के आदेश पर निर्भर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें