फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री पार्क में दर्दनाक हादसाः ट्रक ने पांच को रौंदा, तीन की मौत

Tue, 19 Mar 2019 02:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
accident
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में रविवार रात सड़क हादसे के बाद जुटी भीड़ को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में पांच लोग ट्रक की चपेट में आ गए, जिसकी वजह से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


मृतकों की शिनाख्त न्यू सीलमपुर निवासी चंदर (53), शास्त्री पार्क निवासी जाहिद हुसैन (40) और जमील अहमद (40) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल हुए दानिश (26) और मेहराज (27) का जग प्रवेश चंद अस्पताल में इलाज जारी है। 

दरअसल रविवार देर रात को शास्त्री पार्क में एक कार ने ऑटो को टक्कर मार दी थी। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी थी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी चालक मनोहर लाल (35) को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हादसा रविवार रात करीब 12.15 बजे हुआ। यहां जीटी रोड पर श्याम गिरी मंदिर के सामने धर्मपुरा की लाल बत्ती पर कार ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। 

हादसे में ऑटो चालक तो बाल-बाल बच गया, इसी दौरान कश्मीरी गेट की ओर से पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने भीड़ को रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शी सलीम ने बताया कि कुछ लोगों ने ट्रक को देख लिया था वह तो एक ओर हट गए, लेकिन पांच लोग ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे के बाद ट्रक चालक ने मौके से फरार होने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया।

इधर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को निजी वाहन और पीसीआर की मदद से जीटीबी और जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चंदर और जाहिद हुसैन को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं जमील अहमद को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां सोमवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे के समय ट्रक चालक ने शराब तो नहीं पी हुई थी। 

मदद के लिए पहुंचे थे लोग, तभी हुआ हादसा
चंदर के रिश्तेदार और मंदिर के महंत राजगुरु ने बताया कि ऑटो और कार की भिड़ंत के बाद अचानक तेज आवाज आई। उसके अंकल ने देखा कि ऑटो पलटा हुआ था, चंदर मदद को मौके पर पहुंचा। बाकी और भी लोग ऑटो में सवार लोगों की मदद को भागे। ऑटो में चालक के अलावा कोई नहीं था। सभी ऑटो चालक की मदद कर रही रहे थे कि पीछे से अचानक ट्रक ने लोगों को कुचल दिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इधर गली नंबर-13 में रहने वाला जाहिद का परिवार मौके पर पहुंच गया। उसके परिवार में पत्नी शमशीदा, दो बेटे और एक बेटी है। जाहिद की मौत के बाद से उसके परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।

नजफगढ़ से गाजियाबाद जा रहा था ट्रक
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ट्रक चालक मनोहर लाल ने बताया कि हादसे के समय वह ट्रक लेकर नजफगढ़ से गाजियाबाद कोल्ड ड्रिंक की एक कंपनी में जा रहा था। हादसे के समय ट्रक में कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतलें थीं। चालक ने बताया कि ट्रक के ब्रेक न लग पाने के कारण हादसा हुआ। पुलिस ट्रक की मैकेनिकल जांच कराने की बात कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें