फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बाजारों में फर्शी सूट का क्रेज बढ़ा, डिजिटल मंचों से बढ़ी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
-जेन जी महिलाओं की पहली पसंद बना , त्योहारी सीजन में रोज बिक रहे 30 से 40 सूट
विज्ञापन

चिराग गुप्ता


पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के बाजारों में फर्शी सूट का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। डिजिटल मंचों के कारण यह फैशन रुझान अब हर आयु वर्ग की महिलाओं की पसंद बन गया है। त्योहारी सीजन को देखते हुए इनकी मांग में और बढ़ोतरी की उम्मीद है।
शाहदरा, भजनपुरा, गांधी नगर, कृष्णा नगर, सीलमपुर और लक्ष्मी नगर जैसे प्रमुख बाजारों में फर्शी सूट की भरमार है। दुकानदारों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में इनकी बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। युवतियों के साथ-साथ गृहिणियां और कामकाजी महिलाएं भी इस परिधान को पसंद कर रही हैं। पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन के मिश्रण के कारण यह फैशन प्रेमियों के बीच लोकप्रिय है। डिजिटल माध्यमों ने स्थानीय बाजारों में व्यापार को बढ़ावा दिया है। फर्शी सूट की कीमत 1,000 से 1,200 रुपये के बीच है। पूर्वी दिल्ली के दुकानदार प्रतिदिन 30 से 40 सूट बेच रहे हैं।
विज्ञापन

रंगों और डिजाइन का रुझान
फर्शी सूट की लोकप्रियता का मुख्य कारण इसका आरामदायक और आकर्षक डिजाइन है। लंबा कुर्ता, ढीला पायजामा और खूबसूरत कढ़ाई इसे पारंपरिक भारतीय परिधानों से अलग पहचान देते हैं। जगजीत नगर स्थित मिस वर्ल्ड कलेक्शन के संचालक हिमांशु शर्मा ने बताया कि इस सीजन में पेस्टल रंग, विशिष्ट रंग और ठंडे रंगों की मांग अधिक है। आसमानी, लैवेंडर, पीच, मिंट ग्रीन, हल्का सफेद और हल्का नीला जैसे रंग महिलाओं को विशेष रूप से आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

डिजिटल मंचों ने बढ़ाई लोकप्रियता
भजनपुरा स्थित दुकानदार राकेश ने बताया कि फर्शी सूट कोई नया फैशन नहीं है। यह कई सालों से बाजार में मौजूद है। डिजिटल मंचों पर फैशन प्रभावकारों के प्रचार से इसकी लोकप्रियता में उछाल आया है। युवा वर्ग तेजी से इसकी ओर आकर्षित हो रहा है, जिससे बाजार में मांग बढ़ी है। कई ग्राहक मोबाइल में तस्वीरें दिखाकर विशेष डिजाइन के सूट खरीदने की इच्छा जताते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें