फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगा 75 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की सहमति से दी मंजूरी, करीब 10 हजार किसानों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

2025 की बारिश और जलभराव से प्रभावित किसानों को राहत, 33.32 करोड़ रुपये होंगे जारी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार ने फसल नुकसान झेलने वाले किसानों को राहत देते हुए मुआवजा राशि में भारी बढ़ोतरी का फैसला किया है। अगस्त-सितंबर 2025 की भारी बारिश और जलभराव से प्रभावित किसानों को 75 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, जिससे करीब 10 हजार किसानों को लाभ मिलेगा।

पिछले साल लगातार हुई बारिश और प्राकृतिक नालों के उफान के कारण दिल्ली के कई ग्रामीण इलाकों में खेतों में पानी भर गया था, जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कुल 10,977.44 एकड़ (करीब 4,442.41 हेक्टेयर) कृषि भूमि प्रभावित हुई थी। राजस्व विभाग के सर्वे में कई क्षेत्रों में फसल नुकसान 100 प्रतिशत तक पाया गया। इसी आधार पर प्रभावित किसानों को पूरी दर से सहायता देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द जारी होगी बढ़ी मुआवजा राशि

मुख्यमंत्री ने बताया कि साल 2015 से फसल नुकसान पर 20 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से सहायता दी जाती थी, जो करीब 49,421 रुपये प्रति हेक्टेयर के बराबर थी। दस वर्षों में खेती की लागत बढ़ने से सरकार ने सहायता राशि बढ़ाकर 75 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर कर दी है। इससे किसानों को पहले की तुलना में काफी आर्थिक मदद मिलेगी। प्रभावित किसानों को 33.32 करोड़ रुपये की बढ़ी हुई सहायता राशि जल्द मिलेगी। यह सहायता केवल भूमि के रिकॉर्ड में दर्ज मालिक किसानों को मिलेगी। कंपनियों के स्वामित्व वाली भूमि, ग्राम सभा की जमीन और पक्की चारदीवारी वाले फार्महाउस इस योजना के दायरे में नहीं होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें