नोएडा प्राधिकरण दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे किसानों से वार्ता करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान परिषद के बैनर तले किसानों ने सोमवार को नोएडा प्राधिकरण दफ्तर के बाहर धरना दिया। भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने बताया कि वह पुराने वादे प्राधिकरण और प्रशासन को याद दिलाने आए हैं। आबादी विनियमितिकरण हो, किसानों को उनके प्लॉट दिए जाएं और हाई पावर समिति की सिफ़ारिशों को प्रभावी किया जाए।