फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmers Protest UP: योगी के मंत्री का बयान हुआ वायरल, बोले- किसान नहीं, गुंडे बदमाश कर रहे सड़कें जाम

Sat, 28 Nov 2020 08:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

- भाकियू ने मंत्री के बयान पर जताया खेद, वायरल हो रहा वीडियो
विज्ञापन
योगी के मंत्री अनिल शर्मा का बयान हुआ वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को भूड़ चौराहे और एनएच पर किसान विरोधी कानून बनाए जाने पर विरोध स्वरूप प्रदर्शन कर जाम लगाया था। भाकियू के प्रदर्शन पर अब प्रदेश के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अनिल शर्मा का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह प्रदर्शन करने वालों को गुंडा-बदमाश बता रहे हैं। उनके बयान पर भाकियू ने खेद प्रकट किया है।

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि शुक्रवार को भाकियू ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगाया था। जिसके बाद शनिवार को उनके इस प्रदर्शन और जाम को लेकर प्रदेश के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह किसी के सवाल पूछने पर कह रहे हैं कि ये सब झूठी बाते हैं।

अभी शिकारपुर चलो, मैं तीन दिन से चेक कर रहा हूं। जहां तक जाम लगाने वाली बात है, हम 20 लोग यहां खड़े हैं, अभी मैं यहां बैठ जाउं जाम लग जाएगा। ये डेमोक्रेसी है, लोकतंत्र है। यहां मौजूद ये सभी किसान हैं, ये तो जाम नहीं लगा रहे हैं।
विज्ञापन


किस गांव से कितने लोग आए हैं, ये 20-25 वही गुंडे हैं जिनका काम अफवाह फैलाना है, जो अधिकारियों के साथ मारपीट करते हैं और फिर किसान का नाम लेते हैं। कहीं, कोई भी किसान नहीं मिलेगा, यह सब झूठी बातें हैं।

विज्ञापन

वहीं, वीडियो में वह मक्का और धान की खरीद का भी जिक्र करते नजर आ रहे हैं, जिससे किसानों को फायदा हो रहा है। उनके इस बयान पर भारतीय किसान यूनियन ने भी प्रतिक्रिया दी है। भाकियू के एनसीआर महासचिव मांगेराम त्यागी ने कहा कि वह मंत्री अनिल शर्मा के इस बयान पर खेद व्यक्त करते हैं।

मांगेराम त्यागी वो जल्द ही स्वस्थ हों, ऐसी कामना है। यदि जाम लगाने और अपनी बात को कहकर प्रदर्शन करने वाले हम लोग गुंडे बदमाश हैं तो हमारे खिलाफ मुकदमा लिखवाएं और गिरफ्तार कर जेल भिजवा दें।

मैं खुद एक किसान का बेटा हूं, उत्तर प्रदेश सरकार किसान हित में हरसंभव कार्य कर रही है। किसानों के लिए केंद्र सरकार नए कानून बनाकर उनके हितों को संरक्षित करने का प्रयास कर रही है। मैंने जो बयान दिया है वह उन लोगों के लिए है, जो किसानों को बरगलाने का कार्य कर रहे हैं। मैंने अपने किसान भाइयों के लिए कोई ऐसी बात नहीं कही है।- अनिल शर्मा, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें