फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंंदोलन: बीकेयू प्रवक्ता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की खबर हुई वायरल, पुलिस ने दी ये सफाई

Sat, 26 Jun 2021 05:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने बताया कि इस तरह की फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने ट्वीट किया, फर्जी खबर! राकेश टिकैत की गिरफ्तारी से संबंधित खबर झूठी है।
विज्ञापन
गाजीपुर बॉर्डर पर मौजूद राकेश टिकैत - फोटो : राकेश टिकैत के ट्विटर अकाउंट से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज किसान आंदोलन अपने आठवें में प्रवेश कर गया। इस मौके पर किसानों ने सहारनपुर से यूपी गेट तक ट्रैक्टर मार्च निकाला। हालांकि आज के दिन को लेकर पुलिस भी काफी सतर्क रही और दिल्ली जाने वाले सभी रास्तों पर सख्त बैरिकेडिंग रही जिसकी वजह से कई मार्गों पर जाम भी लगा। इसी बची खबर फैल गई कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


धीरे-धीरे यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। हालांकि ऐसा देख दिल्ली पुलिस ने भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की खबरों को शनिवार को फर्जी बताया।

पुलिस ने बताया कि इस तरह की फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने ट्वीट किया, फर्जी खबर! राकेश टिकैत की गिरफ्तारी से संबंधित खबर झूठी है। कृपया ऐसी फर्जी खबरों/ट्वीट से दूर रहें। इस तरह की झूठी खबरें/ट्वीट फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बीकेयू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने भी बताया कि टिकैत को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मलिक ने कहा, पुलिस ने टिकैत को गिरफ्तार नहीं किया था। वह अब भी गाजीपुर में विरोध स्थल पर हैं, जहां कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। विरोध स्थल पर संघर्ष की कोई स्थिति नहीं है।

दिल्ली पुलिस ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के विरोध मार्च की संभावना के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। किसानों के प्रतिनिधि विभिन्न राज्यों के राज्यपालों को 26 जून को ज्ञापन सौंपेंगे। दिल्ली का राज निवास सिविल लाइंस इलाके में स्थित है। इस खबर के सामने आने के बाद राकेश टिकैत ने भी ट्वीट कर यह साफ किया कि उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है और वह गाजीपुर बॉर्डर पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें