फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singhu Border: किसानों के समर्थन में उतरीं महिलाएं, बोलीं-काले कानून रद्द कराकर ही दम लेंगे

Tue, 15 Dec 2020 05:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
महिलाओं ने दी धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर भी किसानों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी है। सरकार और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार कानून वापस नहीं लेती तब तक वह यहां से नहीं हटेंगे। किसानों के आंदोलन को लगातार समर्थन में मिल रहा है। 
विज्ञापन


अब सिंघु बॉर्डर पर महिलाएं किसानों के समर्थन में उतरीं हैं। अमर उजाला से बातचीत में महिलाओं ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं का कहना है कि जिन्होंने काले कानून बनाएं हैं वो उन्हें वापस लें। जब तक कानून वापस नहीं हो जाएंगे, तब तक यहीं बैठे रहेंगे। 

अंतिम सांस तक यहीं रहेंगे। काले कानून रद्द कराकर ही दम लेंगे। एक महिला ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम अपना हक लेकर ही जाएंगे।

एक सवाल की जवाब में महिला ने कहा कि हम सरकार को मनाकर ही जाएंगे, दिल्ली हमारी है, कानून हमारे साथ है। मोदी ने कोरोना काल में काले कानून बना दिए हैं। जब तक ये कानून वापस नहीं होते हम यहीं बैठे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब हम दिल्ली जीत कर ही घर जाएंगे। पूरा भारत हमारा है और हमारे साथ है। हमारे भाई-बेटे सब यहीं बैठे हैं। हम यहीं धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें