फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंदः कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने निकाली मशाल रैली

Tue, 08 Dec 2020 08:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

खास बातें

दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसान संगठनों ने आंदोलन को देशभर तक पहुंचाने के लिए मंगलवार को भारत बंद का एलान किया है। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य व शादियों के वाहनों को छोड़कर दूध व फल-सब्जी सहित अन्य सेवाओं पर रोक रहेगी। बंद के तहत दोपहर तीन बजे तक चक्का जाम होगा। किसान संगठनों ने समर्थन के लिए राजनीतिक दलों को धन्यवाद देते हुए अपील की है कि वह भारत बंद में शामिल होने के दौरान अपने झंडे-पोस्टर का इस्तेमाल न करें। आंदोलन के स्वरूप को अराजनीतिक ही रहने दें। यहां पढ़ें भारत बंद का दिल्ली-एनसीआर पर आज दिनभर क्या असर हुआ और क्या बंद रहा व क्या खुला....
विज्ञापन
सिंघु बॉर्डर पर किसान - फोटो : जी पाल
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:27 PM, 08-Dec-2020

मीनाक्षी लेखी का केजरीवाल पर हमला

भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हाउस अरेस्ट नहीं है, घर पर आराम कर रहे हैं, वो कल रात एक शादी में शामिल हुए थे। हमें ऐसी नौटंकी की आदत हो चुकी है, लोगों को भी जान लेना चाहिए।

08:20 PM, 08-Dec-2020

कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु बॉर्डर पर निकाली मशाल रैली

दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का कृषि कानूनों के खिलाफ में विरोध जारी है। मंगलवार की शाम को कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने मशाल रैली निकाली है। 
 

06:58 PM, 08-Dec-2020

किसानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए पंजाबी गायक 

पंजाबी गायक जस बाजवा गाज़ीपुर बॉर्डर (दिल्ली-यूपी बॉर्डर) पर किसानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की मांगों पर सहमत होना चाहिए।
 

विज्ञापन
06:49 PM, 08-Dec-2020

उन्हें मेरी योजना के बारे में पता चल गया और उन्होंने मुझे जाने नहीं दिया: केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने योजना बनाई थी कि आज मैं सीएम के रूप में नहीं बल्कि किसानों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करने के लिए एक आम आदमी के रूप में सीमा पर जाऊंगा। मुझे लगता है कि उन्हें मेरी योजना के बारे में पता चल गया और उन्होंने मुझे जाने नहीं दिया।
 

06:38 PM, 08-Dec-2020

हम किसानों के साथ हैं, दबाव में आने वाले नहीं: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम किसानों के साथ हैं, दबाव में आने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सेवादार हैं। 

विज्ञापन
05:45 PM, 08-Dec-2020

किसानों का 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गृहमंत्री से शाम सात बजे करेगा मुलाकात

किसानों का एक 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सात बजे गृहमंत्री से मुलाकात करेगा। 
राकेश टिकैत
गुरनाम सिंह चढूनी
हनन मुला
शिव कुमार कक्का जी 
बलवीर सिंह राजेवाल
रुलदू सिंह मानसा
मंजीत सिंह राय
बूटा सिंह बुर्जगिल
हरिंदर सिंह लखोवाल
दर्शन पाल
कुलवंत सिंह संधू
बोध सिंह मानसा
जगजीत सिंह दल्लेवाल

05:38 PM, 08-Dec-2020

दिल्ली सीएम कर रहे झूठ की राजनीतिः गौरव भाटिया

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद  केजरीवाल के घर में नजरबंद होने की बात पूछे जाने पर न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि, दिल्ली सीएम झूठ और भ्रम की राजनीति कर रहे हैं। उनका ये चरित्र बन गया है कि एक झूठ बोलों, वो झूठ पकड़ा जाए, तो वो झूठ छुपाओ और दूसरे पर चले जाओ। आज सुबह से आम आदमी पार्टी और उनके नेता झूठ भी बोल रहे हैं, अनर्गल बयान भी दे रहे हैं और धोखे व फरेब की राजनीति कर रहे हैं।

05:31 PM, 08-Dec-2020

हमें रामलीला मैदान में प्रदर्शन की अनुमति देंः किसान

पंजाब किसान यूनियन के आरएस मनसा ने आज सिंघु बॉर्डर पर कहा कि हम दिल्ली और हरियाणा के लोगों को परेशान नहीं करना चाहते, हमें रामलीला मैदान में प्रदर्शन की अनुमति दी जाए।
 

04:40 PM, 08-Dec-2020

भारत बंद के दौरान भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव गिरफ्तार

आज भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव को भारत बंद कर रहे  सैकड़ों किसानों के साथ सीएनजी पंप गोल चक्कर सेक्टर 122, नोएडा से गिरफ्तार किया। राजेंद्र ने कहा कि देश ही नहीं पूरा विश्व कोरोना नामक वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में भारत सरकार द्वारा तीन कृषि विधेयक सदन में लाए गए और उनको बिना किसी चर्चा के ध्वनि मत से वैश्विक महामारी के बीच जून 2020 में सदन में पारित कर कानूनी रूप दे दिया गया है। जिसमें कुछ खामियां रह गई थी। जिनका पुरजोर रूप से भारतीय किसान संगठन ने विरोध किया था। भारतीय किसान संगठन ने पूर्व में 11 सितंबर 2019 को सहारनपुर से 21 सितम्बर 2019 दिल्ली के लिए एक पदयात्रा निकाली थी। भारतीय किसान संगठन उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र आदि प्रदेशो में भारत बंद का हिस्सा बना है। भारतीय किसान संगठन मांग करता है कि देश के सभी किसानों की भावनाओं और हितों को ध्यान में रखते हुए इस काले कानून में जो खामियां हैं, उन्हें खत्म किया जाए। जिससे किसान अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके अगर भारत सरकार इस काले कानून को खत्म नहीं करती है तो भारतीय किसान संगठन भविष्य में आंदोलन करेगा। इस मौके पर जीत प्रधान बबलू यादव विकास अमित रानी प्रधान राजपाल  सुरेंद्र वशिष्ठ, अशोक यादव, अभिषेक, प्रेम सिंह चौहान, नवीन सोनी, जावेद खान, रहिसुद्दीन श्रीमती रजनी कटारिया रीतू लालवानी, रेणु आंनद,सतेन्द्र सिंह, रविन्दर भाटी, विष्णु तिवारी आदि लोगों ने गिरफ्तारी दी।

04:33 PM, 08-Dec-2020

सिंघु बॉर्डर पर मृत किसान के शोक में टीकरी बॉर्डर पर रखा मौन

सिंघु बॉर्डर पर हुई 32 वर्षीय किसान की मौत को लेकर टीकरी बॉर्डर के किसानों ने दो मिनट का मौन रखा। इसके साथ ही मृतक के परिजनों की हर संभव मदद की पेशकश भी हुई। उनकी तीनों बेटियों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी लेने की बात कही गई है।

04:30 PM, 08-Dec-2020

टीकरी बॉर्डर पर अचानक होने लगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी

टीकरी बॉर्डर पर अचानक हंगामा तेज हो गया और प्रदर्शनरत किसान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात हैं। 

03:43 PM, 08-Dec-2020

अब जनता को सीएम से नहीं मिलने दिया जा रहाः सिसोदिया

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के सीएम ने स्टेडियम को जेल में बदल कर प्रदर्शन कर रहे किसानों को वहां डालने से इनकार कर दिया। अब जनता को उनसे नहीं मिलने दिया जा रहा। क्या इसका मतल है कि वह घर में नजरबंद हैं? यहां इतने सारे सुरक्षाकर्मी क्यों लगाए गए हैं?
 

02:45 PM, 08-Dec-2020

मनीष सिसोदिया ने भाजपा और कैप्टन अमरिंदर सिंह पर साधा निशाना

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज बयान जारी कर कहा कि भाजपा किसानों और सीएम केजरीवाल को लेकर घबराई हुई है। वह तबसे घबराए हैं जब से मुख्यमंत्री सिंघु बॉर्डर पर किसानों से मिलने गए हैं। उन्हें घर में नजरबंद कर दिया है और उनके घर के आगे बैरिकेड लगा दिए हैं। लोगों का घर में प्रवेश और निकास वर्जित है। सिसोदिया आगे बोले कि, भाजपा को डर था कि मुख्यमंत्री सड़कों पर निकलेंगे और भारत बंद का समर्थन करते हुए किसानों के हक की बात करेंगे। वह कैप्टन अमरिंदर सिंह को कुछ नहीं कहते क्योंकि वो दोनों ही किसानों को देश-विरोधी कहते हैं।
 

02:00 PM, 08-Dec-2020

एक मेट्रो स्टेशन किया बंद

ग्रीन लाइन पर स्थित पंडित श्री राम शर्मा मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यहां मेट्रो नहीं रुक रही है।
 

01:51 PM, 08-Dec-2020

दिल्लीः सरोजनी नगर के व्यापारियों ने काली पट्टी बांध किया काम

दिल्ली के सरोजनी नगर बाजार में व्यापारियों ने किसानों के बंद का समर्थन करने के लिए काली पट्टी बांधकर दुकानें खोलीं। हम ये किसानों को अपना समर्थन देने के लिए कर रहे हैं। आखिर क्यों सरकार इनके एमएसपी की मामूली मांग को नहीं मान लेती।
 

01:12 PM, 08-Dec-2020

ग्रेटर नोएडाः किसानों ने किया कृषि कानून की अर्थी जलाने का प्रयास, पुलिस ने छीना

ग्रेटर नोएडा में किसान एकता संघर्ष के कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों की अर्थी निकालती। कृषि कानूनों की अर्थी को कस्बे के एक चौक पर किसानों ने जलाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने किसानों से अर्थी छीनकर जलाने से रोक दिया।

12:42 PM, 08-Dec-2020

वसुंधरा में पुलिस ने कांग्रेसियों को किया नजरबंद

आज किसानों के भारत बंद के समर्थन में जाने से पहले आराधना सिनेमा यूपी बॉर्डर पर अपने ही कार्यालय में सीओ वसुंधरा, साहिबाबाद एसएचओ विष्णू कौशिक और एलआईयू वालों ने कांग्रेस पार्टी के सदस्य नरेंद्र राठी, पूर्व प्रभारी प्रचार समिति उत्तर प्रदेश केएन पाण्डेय, पूर्व पार्षद जितेंद्र टांक व ब्रह्मपाल जी को गिरफ्तार कर नजर बंद कर दिया। सरकार के इस तानाशाही एवं दमनकारी नीतियों के खिलाफ हम कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। जब तक किसान विरोधी तीन काले कानून को सरकर वापस नहीं लेगी, तब तक कांग्रेस सड़क से संसद तक विरोध जारी रखेगी। आज मोदी सरकार जिस तरह जनता, जवान और किसान को अपने अहंकार में कुचल कर कुछ पूंजीपतियों के हाथ में खेल रही है, वह आने वाले समय में देश के लिए घातक है। आज देश की अर्थ व्यवस्था बिल्कुल चौपट है ,उससे ध्यान हटाने के लिए सरकार एक के बाद एक बतंगड़ खड़ा कर जनता का ध्यान भटका कर गुमराह कर रही है। -केएन पाण्डेय (पूर्व प्रभारी), उत्तर प्रदेश प्रचार समिति, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी

12:05 PM, 08-Dec-2020

मुरादनगरः आरएलडी ने दुहाई गांव में एनएच-58 किया जाम

किसान विरोधी बिल के समर्थन में आज भारत  बंद में राष्ट्रीय लोक दल ने दुहाई गांव में एनएच 58 पर जाम लगाकर बंद का समर्थन किया है। बंद का समर्थन चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड़ड़ी के नेतृत्व में किया गया है। इस अवसर पर जगदीश पटवारी, कृष्णपाल दुहाई, देशपाल सिंह, हरी राज सिंह, भोपाल सिंह, दिलावर सिंह, मनोज कुमार, नीरज सिंह, सुशील कुमार, अशोक तेवतिया, सचिन, विजेंदर सिंह, जगबीर सिंह, इंद्रपाल, अमित उर्फ गट्टू, मौजूद रहे।

11:59 AM, 08-Dec-2020

चिल्ला बॉर्डर बंद पर छोटे रास्ते खुले

चिल्ला बॉर्डर बंद पर नोएडा से दिल्ली आने-जाने वाले छोटे रास्ते खुले हैं। ऑटो और कैब भी आ जा रही है। हालांकि इनकी संख्या कम है। मयूर विहार फेज-3, वसुंधरा एंक्लेव के पास बॉर्डर वाली छोटी सड़कों से आवाजाही सामान्य है।

11:57 AM, 08-Dec-2020

गाजीपुर बॉर्डर पूरी तरह से बंंद

गाजीपुर बॉर्डर के दोनों ओर बैठे किसानों ने किया रास्ता जाम। गाजीपुर बॉर्डर का एक दृश्य।

11:14 AM, 08-Dec-2020

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवेः 14 लाइन पर बैठे किसानों ने लगाया जाम

भारत बंद के दौरान दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बैठे किसानों ने मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे सभी 14 लाइन को बैठकर जाम कर दिया। किसानों ने जमकर नारेबाजी की। किसानों ने 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चक्का जाम का ऐलान किया है। यूपी गेट की ओर आने वाले सभी वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया है केवल एंबुलेंस, छात्र और आपात सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही किसान आने-जाने दे रहे हैं। मौके पर एसपी सिटी भारी पुलिस बल के साथ तैनात हैं। बम निरोधक दस्ता पीएसी आरआरएफ तैनात की गई है। ड्रोन कैमरे से पूरे आंदोलन की निगरानी की जा रही है।


एंबुलेंस जाने दे रहे हैं किसान

11:12 AM, 08-Dec-2020

अब महाराजपुर बॉर्डर के दोनों रास्ते बंद

महाराजपुर बॉर्डर की यूपी-दिल्ली सीमा पर दिल्ली से आने वाली सड़क को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है।

10:55 AM, 08-Dec-2020

गुरुग्राम के सरहौल बॉर्डर पर दिख रहा बंद का असर

गुरुग्राम के सरहौल बॉर्डर पर आज बंद का असर काफी हद तक देखा जा सकता है। आज इस बॉर्डर पर रोजाना से भी कम ट्रैफिक देखा जा रहा है और पुलिस भी खासी सतर्क है। पुलिस रही सतर्क, दिल्ली जाने वाले वाहनों पर खास नजर रखी जा रही है।

10:51 AM, 08-Dec-2020

ग्रेनोः रबुपुरा मेें नहीं दिखा बंद का असर

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में भारत बंद का कोई असर नहींं दिख रहा है और सामान्य दिन की भांति बाजार खुले हुए हैं और हालात भी सामान्य हैं।



10:11 AM, 08-Dec-2020

सिंघु बॉर्डर पर बढ़ाई चौकसी

सिंघु बॉर्डर पर भारत बंद आह्वान के चलते सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। यहां सुबह से ही पुलिस समेत अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां तैनात हैं जिससे किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।
 

10:09 AM, 08-Dec-2020

गाजीपुर मंडी में लगे बंंद के समर्थन के पोस्टर लेकिन खुली है मंडी

दिल्ली के गाजीपुर फूल मंडी के बाहर भारत बंद के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं, लेकिन मंडी खुली हुई है।

09:43 AM, 08-Dec-2020

भारत बंदः कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने निकाली मशाल रैली

हर वर्ग का मिल रहा समर्थन
किसान नेता जगनमोहन  सिंह ने कहा कि आंदोलन में किसानों के साथ सभी वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन, पंजाब के अध्यक्ष बलवीर सिंह राजेवल कहा कि इस आंदोलन में देश के सभी वर्गों के साथ-साथ जर्मनी, कनाडा, ब्रिटेन में रहने वाले भारतीयों का पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आंदोलन में शामिल होने वालों से कहा कमजोर करने की कोशिश जारी है लेकिन किसी भी सूरत में शांति भांग नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें