फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: किसानों को मिलेंगे सस्ते प्लॉट

Fri, 13 Mar 2015 11:10 PM IST
संदीप वर्मा/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने किसानों के लिए खास योजना तैयार की है। योजना से शहर में पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होगा साथ ही खाली पड़ी भूमि भी अतिक्रमण से मुक्त रहेगी। नई योजना के तहत सस्ते दरों पर उपलब्ध कराए जाने वाले प्लॉटों पर किसान फल और सब्जी उगा सकेंगे या फिर पशुपालन या डेयरी जैसे उद्योग भी लगा सकेंगे।
विज्ञापन


ग्रेनो प्राधिकरण ने खाली पड़ी भूमि को बचाने के लिए नई युक्ति निकाली है। जिससे शहर हरा भरा भी रहेगा। इस योजना की शुरुआत हैबतपुर और अमरपुर गांव से की जा रही है। दोनों गांवों में करीब चार-चार हजार वर्ग मीटर के करीब 60 से 70 प्लॉट आवंटित किए जाएंगे।

प्राधिकरण इन्हें 5010 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से केवल किसानों को ही आवंटित करेगा। करीब एक सप्ताह में योजना को मूर्त रूप देकर उतारा जा सकता है। इन प्लाटों में किसान ऐसा कार्य शुरू कर सकते हैं जिससे भूमि की उर्वरता भी नष्ट न हो और पर्यावरण को नुकसान भी न पहुंचे। इस भूमि पर किसान फल या फूल की खेती कर सकते हैं या फिर सब्जियां उगा सकते हैं। इसके अलावा पशुपालन जैसे रोजगार को भी अपना सकते हैं।
विज्ञापन


नहीं कराया जा सकेगा स्थायी निर्माण
आवंटित की गई भूमि पर केवल लोहे के तारों की बाड़ लगाई जा सकती है। इस भूमि पर स्थायी निर्माण नहीं किया जा सकता। प्राधिकरण द्वारा आवंटित किए जाने वाले चार-चार हजार वर्ग मीटर के प्लॉटों की कीमत करीब दो करोड़ से ऊपर बैठेगी। हालांकि, यह दर मौजूदा मार्केट रेट से काफी कम है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें