फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सरकार के वादों को याद दिलाने रामलीला मैदान में जुटे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मैदान में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के बैनर तले हुई किसान पंचायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली । दिल्ली के रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के बैनर तले किसान पंचायत हुई। बारिश के बावजूद इसमें देशभर से आए हजारों किसान शामिल हुए। किसान नेताओं ने कहा कि वे सरकार के वादों को याद दिला रहे हैं।

पंचायत के बाद प्रतिनिधिमंडल ने पीएमओ में अधिकारियों को खेती से जुड़े प्रस्तावों की प्रतियां सौंपी। नेताओं ने कहा कि 2011 में मुख्यमंत्री रहते हुए पीएम मोदी ने तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह को एमएसपी गारंटी कानून बनाने की सिफारिश की थी, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के सी2+50 प्रतिशत फार्मूले को लागू करने का भी वादा अभी तक पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने 2014 से 2022 के बीच बड़े कॉरपोरेट घरानों के 14.56 लाख करोड़ रुपये माफ किए, जबकि किसानों के कर्ज माफी पर बजट का हवाला दिया जाता है। उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भी चिंता जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें