फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक सिटी प्रोजेक्ट के बाहर किसानों का हंगामा, ठेकेदारों और मजदूरों को दौड़ाया

Wed, 26 Dec 2018 03:05 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, दादरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कचैड़ा गांव में मंगलवार को हाईटेक सिटी प्रोजेक्ट के बाहर 18 गांव के ग्रामीणों ने महापंचायत की। दुजाना, दुरियाई, इकला, इनायतपुर समेत अन्य गांवों के किसानों ने सरकार भाजपा को किसान विरोधी बताया। इस दौरान एक पुतले को फांसी देकर दहन किया। इतना ही नहीं पुतला दहन के बाद किसानों प्रोजेक्ट का काम भी रुकवा दिया। सड़क बना रहे ठेकेदारों और मजदूरों को भगा दिया। बिल्डर के कर्मचारी किसी तरह से जान बचाकर वहां से भागे।

विज्ञापन


बता दें कि कचैड़ा गांव में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के आने पर प्रतिबंध का बोर्ड लगा है।  ग्रामीणों ने सांसद और विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  दरअसल, महापंचायत में किसानों ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने भाजपा की स्थापना किसानों के हक के लिए की थी, लेकिन अब पार्टी सौतेला रवैया अपना रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के चुनाव में करारा जवाब दिया जाएगा। दरअसल, किसान 64 फीसदी अतिरिक्त मुआवजे, भूखंड और प्रोजेक्ट के लिए उजाड़ी गई फसल के मुआवजे की मांग कर रहे हैं। 

नाले पर किया कब्जा
ग्रामीणों ने एकमत होकर निर्णय लिया कि गांव के जिस नाले को वेव सिटी ने पाट दिया है, उस पर कब्जा लिया जाएगा। फैसले के बाद ही धरना स्थल से सैकड़ों महिला और पुरुष नाले पर पहुंच गए। कब्जा लेने के बाद वेव सिटी के डंफर और जेसीबी के ऊपर चढ़ कर कब्जा जमा लिया। काफी देर तक ग्रामीण बिल्डर की बनाई जा रही सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। लेकिन बिल्डर, प्रशासनिक अधिकारी, और पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। 
विज्ञापन


मांगें पूरी करने पर ही शुरू करने देंगे काम 
ग्रामीणों का कहना है कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार किसानों की आवाज सुनने की जगह दबाने में लगी है। अब किसी भी कीमत पर जमीन पर काम नहीं करने दिया जाएगा। लिखित में सभी मांगें पूरी होने पर ही काम शुरू करने दिया जाएगा। महापंचायत में धीरज नागर, मनोज नागर, नितिन प्रधान, प्रधान तेज सिंह, आकाश नागर, सुशील नागर, भूमेस नागर, प्रेम सिंह आर्य, सुंदर सिंह, इंद्राज, बाली, प्रेम राज, प्रवीण नागर, सुभाष, सुनील नागर, मुनेश देवी, संतरा देवी, महकार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें