फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने मुख्यमंत्री से वापस मांगी जमीन

Sun, 28 Dec 2014 07:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें बल्लभगढ़ क्षेत्र से भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा व नहरपार ग्रेटर फरीदाबाद संघर्ष समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ शामिल थे।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि 14 दिसंबर को बल्लभगढ़ में बूस्टर के उद्घाटन मौके पर शिवदत्त वशिष्ठ के नेतृत्व में किसानों का एक दल सीएम से मिला और उनको समस्याएं बताईं।

मुख्यमंत्री ने किसानों को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में आकर अपनी बात रखने को कहा था। रविवार को विधायक मूलचंद शर्मा और शिवदत्त वशिष्ठ के नेतृत्व में गांव बड़ौली में लोग एकत्र हुए और एक साथ दिल्ली रवाना हुए।

किसानों की ओर से शिवदत्त वशिष्ठ ने सीएम से कहा कि वह करीब छह साल से संघर्ष कर रहे हैं। अभी तक न तो जमीन पर कब्जा दिया गया है, और न ही हुडा से मुआवजा उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हुडा ने जबरन किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया था।
विज्ञापन


वह पहले तो उचित मुआवजा मांग रहे थे, लेकिन अब उनको जमीन वापस चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जमीन का अधिग्रहण जरूरी है, तो उनको उचित मुआवजा चाहिए। मुख्यमंत्री ने किसानों की बात सुनकर संबंधित विभाग से चर्चा करने के बाद इसका उचित हल निकालने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में मास्टर जयनारायण, सरपंच श्याम सिंह, सतबीर, ब्रह्म दत्त वशिष्ठ, रघुवर चंदीला, निरंजन, ऐदल चंदीला, जयप्रकाश, मनोज यादव, रणसिंह, बिजेंद्र वशिष्ठ, ओमप्रकाश, अजीत नंबरदार, चेतराम, सुनील भाटी, रामपत, संतराज व नेत्रपाल आदि लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें