महिला किसानों के साथ खाना खाते सोनिया, राहुल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
राहुल गांधी ने इस मुलाकात का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मां, प्रियंका और मेरे लिए एक यादगार दिन, कुछ खास मेहमानों के साथ। सोनीपत की किसान बहनों का दिल्ली दर्शन, उनके साथ घर पर खाना खाया और खूब सारी मजेदार बातें की। साथ मिले अनमोल तोहफे- देसी घी, मीठी लस्सी, घर का अचार और ढ़ेर सारा प्यार।
जब महिला किसानों ने पूछा कि राजीव जी के जाने के बाद आपने कैसे मैनेज किया। इस पर सोनिया गांधी ने कहा कि दुख बहुत गहरा था। प्रियंका गांधी ने कहा कि सबकुछ छोड़कर मां यहां आई थीं। कई दिन तक बहुत दुखी रहीं। कई दिन तक कुछ खाया नहीं, कुछ पिया नहीं। इसपर महिलाओं ने कहा कि भगवान सब कुछ सिखा देते है। ताकत दे देता है।
बता दें कि गांधी परिवार से मिलने पहुंचीं महिलाएं वही हैं, जिनसे राहुल गांधी ने हरियाणा दौरे के दौरान मदीना गांव में मुलाकात की थी और उनके साथ खाना खाने के बाद उन्हें अपने घर आने न्योता दिया था। 8 जुलाई को राहुल गांधी सोनीपत के मदीना गांव में अचानक रुक गए थे। उन्होंने लोगों से बातचीत की और कृषि भूमि पर काम करने वाले किसानों के साथ समय बिताया था। राज्य के पार्टी नेताओं ने कहा कि उन्होंने धान की बुआई में भी हिस्सा लिया, ट्रैक्टर चलाया और खेतों में काम करने वाली महिला मजदूरों द्वारा लाया गया खाना खाया।