ग्रेटर नोएडा के सालारपुर अंडरपास के पास बीकेयू भानु के नेतृत्व में धरने पर बैठे दो किसानों की हालत शुक्रवार को बिगड़ गई। इलाज के लिए दनकौर से डॉक्टर पहुंचे।
किसानों का कहना है कि वे यहां से तब तक नहीं हटेंगे जब तक उनकी मांगें पूरी नही हो जाती हैं।
सलारपुर अंडरपास के पास पिछले कई महीनों से 64.7 फीसदी बढे़ हुए मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान जग्गी और प्रताप सिंह की हालत बिगड़ गई।
इस पर दनकौर से किसानों ने डॉक्टरों की एक टीम बुलाई। इस दौरान पिंटू त्यागी, नूरु प्रधान, छोटे खान, सतवीर नागर सोबी नागर आदि मौजूद थे।