फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल की राज्यसभा में सभी गैर भाजपाई पार्टियों से अपील- किसान की है यही चाह, तीनों बिलों को हराएं

Sun, 20 Sep 2020 12:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @CMODelhi
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बीते कई दिनों से लगातार किसान विधेयक 2020 का विरोध कर रहे हैं। वह लगातार गैर-भाजपाई पार्टियों से साथ आकर इस विधेयक के खिलाफ खड़े होने को कह रहे हैं। रविवार को भी जब राज्यसभा में इस विधेयक को पास कराने के लिए बहस हो रही है तो फिर से केजरीवाल ने ट्वीट कर सभी दलों को किसान के साथ खड़े होने के लिए अपील की है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 'आज पूरे देश के किसानों की नजर राज्यसभा पर है। राज्यसभा में भाजपा अल्पमत में है। मेरी सभी गैर भाजपा पार्टियों से अपील है कि सब मिलकर इन तीनों विधेयक को हराएं, यही देश का किसान चाहता है।'

हालांकि भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने इस पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया कि, 'पूरा देश और सब किसान भाई चाहते हैं कि ये विधेयक पास हो ताकि हो “खुला बाजार - बंद भ्रष्टाचार”, पर आप तो सीएए पर भी भ्रम फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहे थे। किसी की नागरिकता गई क्या? उसी तरह अब आप कांग्रेस के साथ मिल कर फिर भ्रम फैला रहे हो जबकि सब किसान भाई इस विधेयक से फायदा लेंगे।'
विज्ञापन


केजरीवाल ने पहले भी ट्वीट कर इस विधेयक का विरोध किया था
केंद्र के तीनों विधेयक किसानों को बड़ी कंपनियों के हाथों शोषण के लिए छोड़ देंगे। मेरी सभी गैर भाजपा पार्टियों से विनती है कि राज्यसभा में एकजुट होकर इन विधेयकों का विरोध करें, सुनिश्चित करें कि आपके सभी सांसद मौजूद हों और वॉकआउट का ड्रामा ना करें। पूरे देश के किसान आपको देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें