फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विधेयक पर प्रदर्शन जारी : दिल्ली की ओर बढ़े किसान, सीमावर्ती इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात

Sun, 20 Sep 2020 03:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने रविवार को कहा कि उसने पड़ोसी राज्यों में किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर एहतियाती तौर पर सीमावर्ती इलाकों में पुलिकर्मी तैनात किए हैं। वहीं दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर पांच राज्यों के सैकड़ों किसान और अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के सदस्य प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गाजियाबाद की ओर अशोक नगर के निकट बल की दो कंपनियां तैनात की गई हैं। फिलहाल सीमा पर कोई प्रदर्शनकारी नहीं है। पुलिस ने दिल्ली-हरियाणा सीमा पर भी सतर्कता बढ़ा दी है।






पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) जसमीत सिंह ने कहा, 'हमने दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर एहतियाती तौर पर पुलिसकर्मी तैनात किए हैं।' गौरतलब है कि भारतीय किसान यूनियन की हरियाणा इकाई ने घोषणा की थी कि वह केंद्र सरकार के कृषि अध्यादेशों के खिलाफ रविवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी। इस दौरान उसके सदस्य तीन घंटे के लिए चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली और पंजाब के किसान व कार्यकर्ता कांग्रेस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। वह मोदी सरकार के विरोध में लगातार नारेबाजी कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें