फरीदाबाद सेक्टर-21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को विस्तार से मतदान की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। इसे समझने के लिए बच्चों ने खुद से इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन सिस्टम विकसित कर चुनाव संपन्न कराए।
ग्यारहवीं कक्षा के विज्ञान संकाय के छात्र लक्ष्य कुमार ने एक सॉफ्टवेयर विकसित कर छात्रों को चुनावी प्रक्रिया समझाने में मदद की। दोहरी वोटिंग को रोकने के लिए कक्षा छठी से बारहवीं के छात्रों को क्यूआर कोड दिए गए। क्यूआर कोड स्कैन करके ही छात्रों को वोटिंग कराई गई।
डिजिटल वोटिंग का मुख्य उद्देश्य छात्रों को लोकतांत्रिक व्यवस्था से अवगत कराना था। स्कूल के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान, उपाध्यक्ष चंद्रलता चौहान, मुक्ता सचदेव और प्रधानाचार्या देविना निगम ने छात्रों को चुनावी प्रक्रिया की बारीकियां बताईं।